Type Here to Get Search Results !

भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान, मैं दिलाया संकल्प

बेगमगंज। भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं  को क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत की मौजूदगी में संकल्प दिलाया गया। नगर मण्डल  द्वारा भाजपा कार्यालय में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा बूथ प्रभारियों सहित कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ को जिताने का संकल्प लिया,

बूथ विजय संकल्प अभियान

विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने  क्षेत्र में पार्टी द्वारा कराए गए विकास के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया ताकि वह विकास कार्यों की गाथा आम जनता पहुंचा सकें उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से कहा की घर-घर प्रत्येक व्यक्ति को अन्तिम छोर तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए लगातार अभियान चलाए,

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएम राइज ग्राउंड में किया गया जिसमें विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने कब्बड्डी खेली जिसमे सभी में काफी उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.