Type Here to Get Search Results !

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार संवदेनशील: रामपाल सिंह

महिला मोर्चा एवं लाडली बहना सम्मान समारोह संपन्न

बेगमगंज। दशहरा मैदान स्थित मांगलिक भवन पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल बेगमगंज के पदाधिकारियों एवं लाडली बहना का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की सूत्रधार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं लाडली बहना तथा जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर है। महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को समग्र, सशक्त, स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनाने हेतु लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ 10 जून को उनके खाते में 1000 रूपए की राशि हस्तांतरित करेंगे। 

महिला मोर्चा के सम्मान समारोह एवं संबोधित करते हुए रामपाल सिंह का

मप्र की शिवराज सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार मातृशक्ति के हित में कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकारो ने जहां बेटियो के जन्म से लेकर विवाह तक की सारी जिम्मेदारियों का एक पिता के रूप में निवर्हन किया है। भाजपा सरकार ने बेटी को जन्म से लाड़ली लक्ष्मी योजना से जोडा है हमने उनकी शिक्षा, विवाह, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला अपराध नियंत्रण की पूर्ण चिंता की है एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने वृद्ध माताओ को तीर्थ यात्रा कराने का कार्य अपने कंधो पर लिया है। मोदी जी ने महिलाओं की स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए घर घर शौचालय व उज्जवला योजना जैसी अनेको योजनाओ से माताओं को जोड़ा है। हमने महिला अपराधो में दोषियो पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उनके मकान तोड़ने का भी कार्य किया है और हमारी बहनों की तरफ गलत नजर से देखा उसे फांसी की सजा का भी प्रावधान हमारी सरकार में रखा।

वही कांग्रेसी नारीशक्ति योजना का झूठा प्रचार कर महिलाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है जबकि मतदाता का पिछले 15 माह की कांग्रेस सरकार के क्रियाकलाप से मोहभंग हो चुका है। अब मातृशक्ति उनकी झूठे वादो में आने वाली नही है। 2003 तक हम सब ने देखा है कांग्रेस के पास चिमनी और जनरेटर का युग था क्षेत्र आज में मूलभूत सुविधाओं से  क्षेत्र भरा पढ़ा हुआ है।

कार्यक्रम में पार्टी की वरिष्ठ नेता राकेश भार्गव, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ओपी दुबे एडवोकेट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की अध्यक्ष  राजकुमारी शाक्या ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सविता भार्गव ने किया। कार्यक्रम पश्चात सभी स्नेह भोज कार्यक्रम मैं सम्मिलित हुए।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री नगरिया, जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष प्रदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी, ज्योति श्रीवास्तव, भारती पंथी, जानकी कुशवाहा, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, महेश साहू, बृजेश लोधी, हरिनारायण लोधी, अजय सिंह जाट, शोभाराम नगरिया,, गुलाब रजक, अमरसिंह शाक्य, सत्यजीत दुबे, राजीव दुबे, संतोष राय, बाबूसेन, लोकराज ठाकुर, विमल जैन, परसोत्तम कुशवाहा, राजेश जोशी, रवि अहिरवार, आकाश कुशवाहा, सालकराम नेमा, दुर्गेश नगरिया, गोलू कुड़रिया, मुकेश पाटकर, आकाश दुबे, राहुल तिवारी, प्रयाग रावत, सुखबीर ठाकुर बृज भाई गौर संगीता पंथी, राम श्री अहिरवार, प्रियंका कोली, मीराबाई यादव, द्रोपतीबाई आठ्या, राधाबाई बरकरे सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.