मुंबई। 5 मई को रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 8 करोड़ का रहा था। कलेक्शन में उछाल आने के बाद फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म की कमाई से जुड़ी अपडेट अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, द केरल स्टोरी सेंसेशनल है। इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस में आग लगा दी है। देश के हर सर्किट में इसने अच्छी कमाई की है और दोगुनी कमाई की है। एक ऐसी फिल्म जो बिना स्टारडम के सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से चल रही है उसके लिए ये एक रिमार्केबल अचीवमेंट है। फिल्म ने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को 8.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को इसका कलेक्शन 11.22 करोड़ रहा। भारत में इसका 2 दिन का टोटल कलेक्शन 19.25 करोड़ हो चुका है।