Type Here to Get Search Results !

हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की शिकायत

मुंबई। मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन के एक व्यक्ति ने सिंगर और रैपर हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विवेक ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। ये मामला पैसे की लेन-देन से संबंधित है।

कहा जा रहा है कि विवेक ने फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट रखा था। हनी सिंह इसमें परफॉर्म करने वाले थे। बाद में पैसों की गड़बड़ी के चलते विवेक ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विवेक का आरोप है कि इसके बाद हनी और उनके साथियों ने उन्हें किडनैप किया और मारपीट की।

विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनी और उनके लोगों ने मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा जहां उनके साथ मारपीट की गई। विवेक ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अभी इस पूरे मामले में हनी सिंह का रिएक्शन आना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.