Type Here to Get Search Results !

जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज यानी 14 मार्च को 49 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के जुहू में एक नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फनसालकर और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के जरिए कॉप यूनिवर्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अधिकतर फिल्में पुलिस ऑफिसर्स की कहानी पर बेस्ड होती है।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने इस पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए कुछ आर्थिक योगदान भी दिया है। उद्घाटन के दौरान रोहित ने माथे पर टीका भी लगाया हुआ है, इसने अनुमान लगाया जा सकता है पुलिस स्टेशन का उद्धाटन पूरे विधि विधान से किया गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ कुछ देर बैठकर बातचीत भी की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ फोटो भी क्लिक कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.