Type Here to Get Search Results !

जनजातीय सभ्यता और संस्कृति पर गर्व हो

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि जनजातीय समुदाय इस देश का मूल निवासी है। वह धर्म, संस्कृति और प्रकृति के रक्षक हैं। जनजातीय समुदाय को इस पर गर्व होना चाहिए। राज्य मंत्री श्री कावरे बालाघाट जिले के ग्राम हट्टा में जनजातीय सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में जनजातीय समुदाय आगे बढ़ रहा है। इस समाज में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का आगे बढ़ने के लिये राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी। राज्य सरकार ने जनजातीय क्रांतिकारियों के सम्मान में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस मौके पर राज्य मंत्री ने जनजातीय क्रांतिवीरों के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे जिले के ग्राम बूढ़ी में सावित्री बाई फुले की 192वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। राज्य मंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी और महिला शिक्षा के लिये उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिये विरोध का सामना भी किया। इसके बावजूद उन्होंने अपने अभियान को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.