बेगमगंज। क्षेत्र का बहुचर्चित महुआ खेड़ा कला मार्ग जो हमेशा सुर्खियों में रहता है मार्ग के गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं वहीं दूसरी ओर पूर्व में हुए निर्मित मार्ग का भ्रष्टाचार भी समाचार पत्रों की सुर्खियां बनता रहा है अब उक्त मार्ग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने जन्मदिन पर को कुमार का तोहफा क्षेत्रवासियों को दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग द्वारा प्रदेश की 26 लड़को के निर्माण एवं उन्नयन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है इसके लिए क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का केंद्रीय रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से दी गई स्वीकृति के लिए आभार ज्ञापित किया है।
वर्तमान में बेगमगंज से महुआ खेड़ा मार्ग |
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने सीआर आईएफ यानी सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से 37 किलोमीटर लंबाई का मार्ग 76.99 करोड़, की लागत से तैयार करवाने के लिए केंद्र सरकार के पास अनुमोदित करके भेजा था। और यह सब क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के प्रयासों से संभव हुआ था।
यह मार्ग बेगमगंज से महुआ खेड़ा कला, गोरखा, पड़रिया राजा धार, रतनहारी होता हुआ सिलवानी सियरमऊ एस एच 15 से जाकर मिलेगा। मार्ग बन जाने से करीब दस प्रधानमंत्री और पांच मुख्यमंत्री सड़कें इस मार्ग से जुड़ जाने से करीब 40 गांव के लोगों को लाभ होगा।
मुख्य रूप से यह ग्राम होंगे लाभान्वित:- बेगमगंज से शुरू होकर आगे की ओर जाने वाला यह मार्ग पर सागोनी, ध्वाज, महुआ खेड़ा , खामखेड़ा, खिरेटी, गोरखा, मरदेवड़ा, पड़रिया राजाधार, सुनेटी, रतनहारी, मरखेड़ा टप्पा, जमुनिया, बिछुआ, मझगवां सानी, किरंगी, रामपुरा, सकरदा, मवई, देवरी, पापड़ा, पिपलिया, सहका सहित करीब 40 गांव शामिल है।
क्या कहते हैं क्षेत्रवासी:-
पड़रिया राजाधार के बृजेंद्र सिंह बड़ेदा, रामेश्वर प्रसाद दुर्गा प्रसाद, जय गोविंद दुबे मुन्ना लाल सरपंच महुआ खेड़ा, रतन सिंह खामखेड़ा, संदीप व्यास गोरखा, संजय चौबे मरदेवड़ा, टाइगर, दशरथ सिंह, जय हिंद टेकापार, मुन्ना चौबे, जुगल किशोर सुनेटी, भगत सिंह रतन हारी, आदि ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मार्ग निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के करीब 4 दर्जन ग्रामों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सहित प्रदेश और केंद्र सरकार के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
किसान जय शक्ति के सौरभ शर्मा, बाल गिरी गोस्वामी, प्रदीप दुबे ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति का स्वागत करते हुए सुझाव दिया है कि मार्ग का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कराया जाए ताकि वर्षों तक लोग उसका लाभ उठा सकें। पूर्व में जिस तरह इस मार्ग का घटिया निर्माण किया गया था उसका विभाग ध्यान रखें गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता ना हो।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजाराम अहिरवार ने बताया कि मार्ग को प्रदेश सरकार ने अनुमोदित करके केंद्र सरकार के पास राशि स्वीकृति हेतु भेजा था जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है राशि आते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा कर मार्ग का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कराया जाएगा।