बैरसिया। राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की मुरीद हुई भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बोली इस प्रकार के पुलिस अफसर रहेंगे तो हमारा काम बहुत अच्छा होगा और समाज में बड़ा अच्छा संदेश जाएगा और पुलिस की छवि सुधरेगी।
दरअसल भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को बैरसिया तहसील के तरावली कला गांव में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया था। इस दौरान ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से निवेदन किया था कि वह एक 8 साल के मासूम बच्चे के पालक बने हुए हैं अगर उनका यहां से ट्रांसफर हो गया तो उसका कौन ध्यान रखेगा तो कृपया कर उसके लिए कुछ करें।गिरीश त्रिपाठी की इस बात से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर काफी खुश हुई।दरअसल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया था और वह जेल में है वही उसका 8 साल का बेटा जिसका अब कोई नहीं है। बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी उसके पालक बने हुए हैं। थाना प्रभारी ने सांसद से कहा कि जब मेरा यहां से ट्रांसफर हो जाएगा तो इस बच्चे का ध्यान कौन रखेगा। इस पर सांसद ने टीआई का धन्यवाद किया आभार किया उनका मनोबल बढ़ाया और उस बच्चे को गोद लेने का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी 8 साल के बच्चे का ख्याल रख रहे हैं उसकी सभी जरूरतें पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं और उसको पढ़ाने लिखाने काफी प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं जब उसके उनके पास समय होता है तो वह उस बच्चे को अपने चेंबर में बिठाते हैं उसको पढ़ाते हैं और उसको समझाते भी हैं।
बाइट-प्रज्ञा सिंह ठाकुर,सांसद भोपाल