भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में लाल परेड ग्राउंड भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीरता विशिष्ठ सेवा, नागरिक सुरक्षा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित 78 अधिकारी-कर्मचारियों को बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी।
सागर पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक-फोर्स के सहायक सेनानी श्री रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह, श्री विपिन खलको, श्री राम पदम, श्री अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक श्री बैसाखू लाल को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।
पुलिस मुख्यालय में पदस्थअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (अजाक) श्री राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री डी. श्रीनिवास राव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुभाष सिंह, निरीक्षक रेडियो भोपाल (सेवानिवृत्त) श्री प्रमोद पीटर, निरीक्षक (एम) पीएस टू डीजीपी भोपाल श्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल श्री लल्लूराम त्यागी को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया।