भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि हरदा में खेल मैदानों को विकसित बनाया जायेगा। इसके लिये सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायेंगे। वे गुरुवार को जिले के ग्राम करताना में राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता की विजेता उत्तरप्रदेश की टीम रही। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि खेलों से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता करते हैं। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि वे व्हॉली-बॉल के खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें हरदा के बाहर अन्य शहरों में खेलने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने युवाओं से खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।
खेल मैदानों का विकास कर जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करायेंगे - मंत्री पटेल
जनवरी 21, 2021
0
Tags