Type Here to Get Search Results !

इंग्लैंड सीरीज में 50% फैंस को स्टेडियम में एंट्री मिल सकती है



मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से 4 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 5 टी-20 और 3 वनडे भी खेले जाएंगे। इन तीनों सीरीज के लिए स्टेडियम में 50% फैंस को एंट्री मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो अप्रैल से होने वाले IPL में भी फैंस को एंट्री दी जा सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बल्कि BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, मीडिया में यह बात चल रही है कि हम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज में 50% फैंस को स्टेडियम में आने की मंजूरी दे सकते हैं। हम इस मामले को लेकर इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहे हैं। साथ ही दोनों देशों की हेल्थ अथॉरिटी से भी संपर्क में हैं। यदि फैंस को एंट्री मिलती है, तो उन्हें कोरोना को लेकर सावधानी रखनी होगी और नियमों का पालन करना होगा। यदि ऐसा होता है तो IPL में भी फैंस को एंट्री मिल जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.