Type Here to Get Search Results !

विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

जबलपुर

नीदरलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। वूमेन कंपाउंड टीम इवेंट में भारत और टर्की के बीच खेले गए फायनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मुस्कान किरार, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ज्योति सुरेखा तथा पंजाब की खिलाड़ी राजकौर ने 229-225 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। चाइनीस ताइपे पहले और यूएसए के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले खेले गए टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने 219-213 अंक प्राप्त कर नीदरलैंड को हराया। प्री क्वार्टर फाइनल में भारत ने फ्रांस को 226-236 से मात दी। यूएसए और भारत के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में भारत एक अंक से पीछे रह गया और 227 अंकों से यूएसए ने यह मुकाबला जीत लिया। मुस्कान किरार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे राउंड में नार्वे की खिलाड़ी को 145-142 अंक तथा प्री क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी को 145-141 अंकों से शिकस्त दी।

प्रदेश का गौरव बढ़ाया

विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने भारत को दिलाया कांस्य पदक
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में मुस्कान किरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पदक दिलाया और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है जिस पर हमें गर्व है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस. एल. थाउसेन ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुस्कान किरार द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.