Type Here to Get Search Results !

India vs Australia Live Cricket Score: 250 के स्कोर पर सिमटी टीम इंडिया, कोहली ने जड़ा शतक

नागपुर 
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नागपुर में आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेल रही हैं। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 250 रन बनाए।
49वां ओवर: 
250 रन के स्कोर पर सिमटी टीम इंडिया। बिना कोई रन बनाकर पविलियन लौटे जसप्रीत बुमराह। 

48वां ओवर: 
3 रन बनाकर 249 के स्कोर पर लौटे कुलदी। 
116 रन बनाकर पविलियन लौटे विराट कोहली। 248 रन के स्कोर पर टीम इंडिया। 

47वां ओवर: 
टीम इंडिया के 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन। 

46वां ओवर: 
21 रन बनाकर आउट हुए रविंद्र जडेजा। भारत का स्कोर हुआ 238 रन। 

45वां ओवर: 
टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 233 रन। 

44वां ओवर: 
6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने बनाए 228 रन। 

43वां ओवर: 
टीम इंडिया ने बनाए 221 रन। 

42वां ओवर: 
6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने 42 ओवर में बनाए 213 रन। 

41वां ओवर: 
6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने 41 ओवर में बनाए 209 रन। 

40वां ओवर: 
टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 204 रन। 

39वां ओवर: 
टीम इंडिया के 200 रन पूरे। 6 विकेट के नुकसान पर बने 201 रन। 86 रन बनाकर डटे विराट कोहली। 

38वां ओवर: 
196 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया। 83 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं कैप्टन विराट कोहली। 

37वां ओवर: 
ओवर में 4 रन आए टीम इंडिया के खाते में। 190 रन हुआ कुल स्कोर। 

36वां ओवर: 
6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया के 184 रन। 

35वां ओवर: 
भारत का स्कोर: 181/6 

34वां ओवर: 
भारत का स्कोर: 176/6 

33वां ओवर: 
भारत का स्कोर: 171/6 
33.3 ओवर: जाधव के बाद महेंद्र सिंह ने धोनी भी आउट। 
32.2 ओवर: आउट! केदार जाधव (11) OUT! जांपा को पहली सफलता। भारत को 5वां झटका। 

32वां ओवर- सिर्फ 1 रन- 0 0 0 1 0 0 
भारत का स्कोर: 166/4 
विराट कोहली (66*), केदार जाधव (7*) 
लियोन की उम्दा बोलिंग- 8-0-34-1 
नाथन लियोन अपने 8वें ओवर की ओर 

31वां ओवर: 5 रन- 0 1 0 1 1 2 
भारत का स्कोर: 166/4 
विराट कोहली (66*), केदार जाधव (6*) 
जांपा कर रहे हैं अपना 7वां ओवर 

30वां ओवर- 5 रन- 1 1 0 3 0 0 
भारत का स्कोर: 161/4 
विराट कोहली (63*), केदार जाधव (4*) 
लियोन अपना 7वां ओवर जारी रखते हुए 

29वां ओवर: 9 रन- 4 1 0 4 W 0 
भारत का स्कोर: 156/4 
विराट कोहली (62*), केदार जाधव (0*) 
28.5 ओवर: जांपा कोहली को गेंदबाजी करते हुए। आउट! विजय शंकर रन आउट। यहां विराट ने जांपा की गेंद स्ट्रेट ड्राइव खेला, तेज शॉट, जांपा ने पकड़ने का प्रयास किया गेंद उनके हाथ से लगते हुए सीधे स्टंप पर। शंकर क्रीज से बाहर थे। थर्ड अंपायर ने पाया रन आउट। उम्दा खेल रहा था यह युवा खिलाड़ी अपनी पहली इंटरनैशनल फिफ्टी से चूके विजय शंकर 46 रन बनाकर रन आउट 
28.4 ओवर: चौका! इस बार विराट कोहली के बैट से 4 रन 
28.1 ओवर: चौका! जांपा की यह गेंद फ्लाइटिड थी। शंकर ने गेंद को पढ़ने में कोई गलती नहीं की। जांपा के सिर के ऊपर से खेल दिया शंकर ने चौका। 

28वां ओवर: 6 रन- 4 1 0 0 1 0 
27.1 ओवर: चौका! बैकवर्ड पॉइंट विराट ने जड़ा यह चौका 
लियोन अपना छठा ओवर जारी रखेंगे। 

27वां ओवर: 14 रन- 1 0 1 4 2L 6 
भारत का स्कोर: 141/3 
विराट कोहली (53*), विजय शंकर (40*) 
26.6 ओवर: छक्का! एक बार फिर विजय शंकर के बैट से। एक बार शॉर्ट बॉल का प्रयास। शंकर ने यहां भी मौका ताड़ लिया और अपनी बाजुओं को खोल दिया 6 रन के लिए मैच का पहला छक्का। मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच छक्काय़ 
26.4 ओवर: चौका! शंकर के बल्ले से एक और बेहतरीन शॉट। उनकी पारी का यह चौथा चौका। स्टोइनिस की यह पहली ही गेंद शंकर ने खेली और क्या शानदार अंदाज में उनका स्वागत किया है। शॉर्ट बॉल थी यह विजय ने समय पर भांप लिया और घुमा दिया इसे मिड विकेट क्षेत्र में 4 रन 
बोलिंग में एक बार फिर चेंज- इस बार मार्कस स्टोइनिस बोलिंग अटैक पर- अपना पहला ओवर कर रहे हैं स्टोइनिस- राइट आर्म मीडियम फास्ट बोलिंग 

26वां ओवर: 3 रन- 0 1 1 0 0 1 
भारत का स्कोर: 127/3 
विराट कोहली (52*), विजय शंकर (29*) 
25.1 ओवर: 1 रन! विजय शंकर के बल्ले से निकला यह एक रन, इसके साथ विराट-शंकर के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी 
नाथन लियोन कर रहे हैं बोलिंग- अपने 5वें ओवर पर लियोन 

25वां ओवर: 4 1 1 1L 1 1- 9 रन 
भारत का स्कोर: 124/3 
विराट कोहली (51*), विजय शंकर (27*) 
24.3 ओवर: 1 रन! विराट कोहली के बल्ले से निकला यह 1 रन और उनके वनडे करियर की 50वीं इंटरनैशनल फिफ्टी। 
24.1 ओवर: चौका! एक बार फिर विजय शंकर के बल्ले से। फुल लेंग्थ बॉल थी यह। शंकर ने कलाइयों का सहारा लिया और उम्दा ऑन ड्राइव खेला। लॉन्ग ऑन के क्षेत्र में चार रन। कप्तान कोहली भी कर रहे हैं शॉट की तारीफ 

24वां ओवर: 8 रन- 1 4 1 1 0 1 
भारत का स्कोर: 115/3 
विराट कोहली (49*), विजय शंकर (21*) 
23.2 ओवर चौका! लेग स्टंप के बाहर यह गेंद, विजय शंकर ने फाइन लेग क्षेत्र में गेंद को खेल दिया। विजय शंकर का दूसरा चौका। 
नाथन लियोन एक बार फिर जारी रखते हुए। 

23वां ओवर: सिर्फ 3 रन- 1 0 1 0 1 0 
भारत का स्कोर: 107/3 
विराट कोहली (47*), विजय शंकर (15*) 
कोल्टर नाइल जारी रखते हुए- यह उनका 5वां ओवर है। 

22वां ओवर: सिर्फ 1 रन- 0 0 1 0 0 0 
भारत का स्कोर: 104/3 
विराट कोहली (45*), विजय शंकर (14*) 
बोलिंग में फिर से परिवर्तन, जांपा के स्थान पर नाथन लियोन एक बार फिर अटैक पर- अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं लियोन 

21वां ओवर: 6 रन- 4 1 1 0 0 0 
भारत का स्कोर: 103/3 
विराट कोहली (44*), विजय शंकर (14*) 
20.1 ओवर: चौका! विजय शंकर ने भी खोले हाथ, गेंद थोड़ी सी शॉर्ट थी और ऑफ स्टंप के बाहर। टूट कर पड़ विजय शंकर। बेहतरीन अंदाज में कट शॉट खेलते हुए गेंद को कवर और पॉइंट के बीच खेला 4 रन,इस चौके भारत का स्कोर 100 पार 
बोलिंग में चेंज, कोल्टर नाइल को कप्तान फिंच ने सौंपी है बॉल 

20वां ओवर: 7 रन- 2 1 1 1 1B 1 
भारत का स्कोर: 97/3 
विराट कोहली (43*), विजय शंकर (9*) 
एक जांपा कंटिन्यू करते हुए- अपने कोटे का 5वां ओवर फेंक रहे हैं जांपा 

19वां ओवर: 5 रन- 1 0 1 1 1 1 
भारत का स्कोर: 90/3 
विराट कोहली (42*), विजय शंकर (4*) 
लियोन का उम्दा ओवर सिर्प 5 सिंगल 

18वां ओवर: 10 रन- 1 1 0 0 4 4 
भारत का स्कोर: 85/3 
विराट कोहली (40*), विजय शंकर (1*) 
17.5 ओवर: चौका! विराट कोहली का बैक टू बैक दूसरा चौका। इस बार जांपा ने ऊपर खिलाया विराट। निमंत्रण था उनके विराट ने इसे स्वीकार करते हुए उम्दा कवर ड्राइव के साथ गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। 
17.5 ओवर: चौका! फ्लिपर करने की कोशिश थी यहां, गेंद जांपा के हाथ से फिसली, विराट ने शानदार ढंग से पोजिशन में आकर बॉल को स्केयर लेग क्षेत्र में सीमा रेखा के बाहर भेजा। 
अंबाती रायुडू के बाद विजय शंकर क्रीज पर विराट का साथ निभाने उतरे हैं। 
एक छोर से एडम जांपा जारी रखते हुए। अपने चौथे ओवर में हैं जांपा 

17वां ओवर: 7 रन और 1 विकेट-2L 0 4 0 1 W 
भारत का स्कोर: 75/3 
विराट कोहली (31*) 
16.6ओवर: OUT! अंबाती रायुडू LBW आउट। लियोन को पहले ही ओवर सफलता। अंपायर ने इस अपील को मानने देर नहीं लगाई। रायुडू ने विराट से चर्चा कर रिव्यू लिया है। लेकिन टीवी कैमरा भी रायुडू को नहीं बचा पाया भारत को तीसरा झटका रायुडू (18) रन बनाकर आउट 
16.3 ओवर: चौका। इस बार विराट कोहली के बल्ले से निकला यह चौका। ऑफ साइड के बाहर यह गेंद था, विराट ने अच्छे से भांपा और बैट का फेस खेल दिया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर 4 रन 
बोलिंग में परिवर्तन मैक्सवेल के स्थान पर नाथन लियोन बोलिंग पर- अपना पहला ओवर फेंक रहे हैं लियोन 

16वां ओवर: 7 रन- 1 0 4 1L 0 1 
भारत का स्कोर: 68/2 
विराट कोहली (26*), अंबाती रायुडू (18*) 
15.3 ओवर: चौका। रायुडू एक बार फिर, इस बार मौका था उनके लिए जांपा ने फुलटॉस गेंद फेंका, रायुडू ने मौका ताड़ा और गेंद को भेज दिया मिड विकेट बाउंड्री की ओर.. 4 रन। 
जांपा एक बार फिर कंटिन्यू करते हुए 

15वां ओवर: 7 रन- 1 4 0 0 1 1 
भारत का स्कोर: 61/2 
विराट कोहली (24*), अंबाती रायुडू (14*) 
14.2 ओवर: चौका। इस बार अंबाती रायडू ने मैक्सवेल की इस बॉल को कवर क्षेत्र में खेल दिया। शानदार ढंग से रायुडू फ्रंट फुट पर खेलने आए और बैट-बॉल में उम्दा संपर्क देखने मिला, दौड़ने की भी जरूरत नहीं। 
मैक्सवेल जारी रखते हुए 

14वां ओवर: जांपा का सफल ओवर, इस ओवर से सिर्फ 2 रन- 0 0 0 0 1 1 
भारत का स्कोर: 54/2 
विराट कोहली (22*), अंबाती रायुडू (9*) 
इस बीच बोलिंग में परिवर्तन पैट कमिंस के स्थान पर एडम जांपा एक बार फिर अटैक पर 

13वां ओवर: 5 रन- 1 0 0 1 2 1 
भारत का स्कोर: 52/2 
विराट कोहली (21*), अंबाती रायुडू (8*) 
मैक्सवेल कर रहे हैं बोलिंग- विराट और रायुडू धैर्य के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए 

12वां ओवर: 4 रन- 0 0 0 Wd 0 1 2 
भारत का स्कोर: 47/2 
विराट कोहली (20*), अंबाती रायुडू (4*) 
अच्छी लय दिखा रहे हैं पैट कमिंस 4 बॉल में रायुडू के बल्ले से कोई रन नहीं, सिर्फ 1 वाइड बॉल 
पैट कमिंस अपना 5वां ओवर फेंकते हुए 

11वां ओवर: सिर्फ 4 रन- 0 0 1 1 1 1 
विराट कोहली (18*), अंबाती रायुडू (3*) 
ग्लेन मैक्सवेल अपना तीसरा ओवर फेंकते हुए 

10 ओवर का खेल खत्म 
विराट कोहली (16*), अंबाती रायुडू (1*) 
भारत का स्कोर: 39/2 

8.3 ओवर: मैक्सवेल की गेंद पर जोरदार प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन चूक गए। गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। फिंच ने रिव्यू लिया, जिसपर थर्ड अंपायर ने पगबाधा आउट करार दिया। 

5.4 ओवर: नाथन कुल्टर नाइल की गेंद को शिखर धवन ने सफल करते हुए फाइन लगे बाउंड्री के बाहर भेजा। 4 रन। 

5वां ओवर, पैट कमिंस 
तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद मिड विकेट बाउंड्री से बाहर। चार रन। 
5वीं गेंद पर शिखर ने स्टीयर करते हुए थर्ड मैन पर चौका लगाया। 

चौथा ओवर, नाथन कुल्टर नाइलदूसरी गेंद पर विराट कोहली जोरदार प्रहार करते हुए मिड ऑन पर चौका लगाया, जबकि चौथी गेंद को मिड विकेट पर फ्लिक करते हुए 4 रन अपने और टीम के स्कोर में जोड़े। 

तीसरा ओवर, पैट कमिंस: पारी के पहले ओवर की ही तरह कमिंस ने तीसरा ओवर कसा हुआ डाला। सिर्फ एक रन बने। 

1.1 ओवर: चौका। पहला गेंद वाइड फेंकने के बाद कोल्टर नाइल ने शिखर को पैड पर गेंद। शिखर ने खूबसूरती के साथ गेंद को स्क्वेयर लेग बाउंड्री की ओर खेल दिया है 4 रन। मैच का और शिखर धवन का पहला चौका 

1 ओवर बादभारत: 0/1 
शिखर धवन (0*) 
0.6 ओवर: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा थर्ड मैन पर आउट, पैट कमिंस को पहली सफलता 

ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव 
कंगारू टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है, जबकि भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच में बेहरनड्रॉफ के स्थान पर शॉन मार्श और एश्टन टर्नर की जगह नाथन लियोन को जगह दी है। टॉस के बाद विराट ने बताया कि वह इस पिच पर पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। यानी दोनों कप्तानों को यहां वही मौका मिला है, जो वे मैच में पहले करना चाहते थे। 

इसलिए चुनी बोलिंग 
फिंच ने कहा कि वह इस पिच पर स्पिन की उम्मीद कर रहे हैं और दूसरी पारी में फ्लड लाइट में पिच के अच्छे व्यवहार की उम्मीद है। इस मैच में हमारी टीम दो स्पिनर्स के साथ खेल रही है। टॉस के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'हम यहां बैटिंग ही करना चाहते थे, तो माइंड गेम का कोई सवाल नहीं है। शाम को यहां खास ओस नहीं होगी और यह सूखी पिच है। यह वैसी पिच नहीं जैसी यहां अक्सर देखने को मिलती है। ऐसा नहीं लगता कि यहां बहुत ज्यादा उछाल मिलेगा। हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, तो कम उछाल यहां दिक्कतें पैदा करेगी।' 

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 
भारतीय कप्तान ने यहां आगे कहा, 'हमारी टीम में कई बदलाव नहीं है। हम यहां भी अपने मिडल ऑर्डर पर फोकस कर रहे हैं कि जब टीम के टॉप 3 न चलें, तो मिडल ऑर्डर टीम को संभाले। हमें ऐसे और मैचों की जरूरत होगी।' 

टीमें: 
भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (WK), केदार जाधव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह 
ऑस्ट्रेलिया- उस्मान ख्वाजा, एरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (WK), नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लियोन, एडम जांपा 

पहले मैच में जीता था भारत 
इससे पहले टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। आज भारतीय टीम अपनी बढ़त को दोगुनी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में भारत ने केदार जाधव (81*) और महेंद्र सिंह धोनी (59*) के दम पर कंगारू टीम को 6 विकेट से मात दी थी। अब से कुछ ही देर में सीरीज का दूसरा वनडे शुरू होगा। जामठा क्रिकेट मैदान पर दोनों टीमों के कप्तान ठीक 1 बजे टॉस के लिए उतरेंगे। 

इस मैच में भारतीय टीम की नजर शिखर धवन की फॉर्म पर रहेगी, तो वहीं कंगारुओं के लिए उसके कप्तान एरोन फिंच का लंबे समय फ्लॉप रहना भी चिंता का सबब बन रहा है। टीम इंडिया के लिए पिछले मैच में केदार जाधव ने बॉल और बल्ले दोनों से उम्दा परफॉर्मेंस किया था। ऐसे में यह युवा बल्लेबाज भारत के वर्ल्ड मिशन में फिट होता नजर आ रहा है। जाधव के अलावा विजय शंकर और केएल राहुल भी अपना मौका बनाने का इंतजार कर रहे होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.