बहुचर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय बिटिया उत्सव में शामिल होने आईं तो लेकिन कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही होटल लैंडमार्क से अपने निजी वाहन से आगरा रवाना हो गईं।
कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में था। उनके बाद नारीवादी चिंतक कमला भसीन भी शनिवार को पहले सत्र में शामिल होने के बदले सुबह 11 बजे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। हालांकि उनकी नाराजगी का कोई कारण पता नहीं चला है।
जबकि तसलीमा नसरीन की नाराजगी की वजह विभाग के अधिकारियों का समय पर न पहुंचना बताया जा रहा है। जबकि विभाग के रीजनल कोऑर्डिनेटर सुरेश तोमर ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को 6 बजे ग्वालियर आई, जिसकी कोई जानकारी उनकी ओर से विभाग को नहीं दी गई। वे बहाना बनाकर ग्वालियर से चली गईं।