Type Here to Get Search Results !

ओटले पर बैठने के विवाद में लेबर कॉन्ट्रैक्टर ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या की

इंदौर
घर के ओटले पर बैठने की बात पर पूर्व लेबर कॉन्ट्रैक्टर ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात पुराने गौरी नगर में हुई। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी, तभी से दोनों आपस में रंजिश रखने लगे थे।
contractor shot his neighbor dead
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पुराने गौरी नगर में रहने वाले  36 वर्षीय अरुण उर्फ रिंकू पिता बनेरसिंह तोमर को पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र सिंह जादौन (47) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां चलाकर मार डाला। घटना शाम साढ़े 7 बजे की है।

अरुण अपने भतीजे आदित्य सिंह के साथ आरोपी योगेंद्र के तीन मंजिला घर के ओटले पर बैठा था। योगेंद्र ने उसे ओटले से उठने और घर से दूर जाने को बोला। इसी बात पर दोनों में गाली-गलौज हुई तो योगेंद्र ने उसे गोली मार देने की धमकी दी। इस पर अरुण ने कहा- मारकर दिखा।
इसके बाद योगेंद्र ने दूसरी मंजिल से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर कर दिए। गोली लगते ही अरुण लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद आदित्य ने घरवालों को बताया। अरुण को फौरन निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण इलाके में पान दुकान चलाने के साथ प्राॅपर्टी ब्रोकर का काम करता था।
परिवार में पत्नी शोभा और दो बच्चे शौर्य (7 साल) और रौनक (1 साल) हैं। पत्नी सिलाई का काम करती है। घटना के बाद हीरानगर टीआई राजीव सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे तो उन्होंने तत्काल आरोपी योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। लोगों ने बताया कि योगेंद्र और अरुण में आए दिन विवाद होता था। दोनों शराब पीने के आदी थे। कुछ दिन पहले भी अरुण ने योगेंद्र से कहासुनी के बाद उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी के बाद से रंजिश बढ़ गई थी। आरोपी योगेंद्र को जब पुलिस थाने लाई तो वह खुद को पूर्व हीरानगर टीआई महेंद्रसिंह भदौरिया का रिश्तेदार बता रहा था। आरोपी का एक भाई ट्रैफिक पुलिस में जवान भी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.