Type Here to Get Search Results !

गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती, शिव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

इंदौर
महाशिवरात्रि पर परदेशीपुरा स्थित श्री गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह 4 बजे भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती में हजारों लोग शामिल हुए। इसके पहले भगवान का भव्य भस्म श्रृंगार किया गया।

mp news indore gendeshwar mahadev bhasma aarti at 4am devotees should har har mahadev slogans

सोमवार अलुसबह 4 बजे डमरू, ढोलक, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच भगवान की भस्म आरती हुई। एक तरफ मंदिर में भस्म आरती चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ भक्त तालियों की थाप दे रहे थे। भक्तों के मुख पर ओम नम: शिवाय का जाप था। फूल-फल, माला और भस्म के साथ भगवान का भव्य श्रृंगार देखते ही बन रहा था। आरती के बाद भगवान का राजोपचार पूजन किया गया। शिव भक्तों द्वारा भगवान का नर्मदा जल से निरंतर अभिषेक किया जा रहा था। सभी भक्तों के लिए मंदिर में ही दूध व नर्मदा जल की विशेष व्यवस्था की गई थी।
इसके बाद सुबह 8 बजे गेंदेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं विद्वान पंडितों द्वारा गेंदेश्वर महादेव का पंचामृत पूजन और शिव सहस्त्रधारा के 1100 पाठ से द्वादश ज्योतिर्लिंगार्चन किया गया। मंदिर परिसर को भी भव्य रूप से श्रृंगार किया गया था। इधर, शाम 8 बजे मंदिर में ताण्डव आरती होगी। वहीं मंदिर में शिव विवाह का मंडप भी सजाया जाएगा। 
 
अ
शहर में जगह-जगह आयोजन
  • अन्नपूर्णा मंदिर पर शिव मंदिर पर शाम को हजारों दीपों से भगवान शिव के लिए विवाह मंडप सजाया जाएगा। सुबह 9 बजे 21 विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक हुआ। फूलों एवं गुब्बारों से शिवालय एवं आश्रम परिसर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे।
  • श्रीश्री विद्याधाम पर सुबह 8 बजे भगवान भवानीशंकर का रुद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार दर्शन एवं अभिषेक किया गया। रात 9 बजे भगवान शिवा शिव की चारों प्रहर पूजा होगी, जो सुबह 6 बजे तक चलेगी।
  •  गीताभवन में सुबह 10.30 बजे से 11 विद्वानों द्वारा नमक-चमक से रुद्राभिषेक हुआ। इसके पूर्व सुबह 9 से 10 बजे तक नेमिषारण्य से आए स्वामी पुरुषोत्तमानंद सरस्वती के शिवरात्रि पर प्रवचन हुए।
  • पंचकुइया स्थित वीर अलीजा सरकार मंदिर भी भगवान हनुमान का शिव रूप में श्रृंगार किया गया। भगवान के इस भव्य श्रृंगार के निहारने के लिए भक्तों का जमावड़ा यहां लगा रहा।
  • पंचकुईया के पास स्थित हनुमान मंदिर में वीर अलीजा सरकार ने महाशिवरात्रि पर शिव रूप में दर्शन दिए।
वीर अलीजा सरकार ने महाशिवरात्रि पर शिव रूप में दर्शन दिए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.