Type Here to Get Search Results !

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 359 का टारगेट

मोहाली 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे वनडे इंटरनैशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रन का टारगेट दिया।



50वां ओवर- पैट कमिंस 
ओवर की पहली गेंद पर शंकर का शानदार 6, फिर तीसरी गेंद पर कैच आउट 
शंकर ने 15 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौके, 2 छक्कों की बदौलत 26 रन बनाए, फिर युजवेंद्र चहल (0) को कमिंस ने ओवर की पांचवीं गेंद पर लपका 
जसप्रीत बुमराह ने पारी की अंतिम गेंद पर सिक्स लगाया और स्कोर 358 रन पहुंचाया 

49वां ओवर- रिचर्ड्सन 
विजय शंकर ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, अगली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (1) विकेट के पीछे कैच दे बैठे 

48वां ओवर- पैट कमिंस 
केदार जाधव को ओवर की अंतिम गेंद पर रिचर्ड्सन ने लपका, 12 गेंदों पर 10 रन बनाए, भारतीय टीम को 331 के स्कोर पर छठा झटका लगा 

47वां ओवर- रिचर्ड्सन 
ओवर में 2 वाइड गेंद, कुल 9 रन गए, विजय शंकर (6*) और केदार जाधव (8*) क्रीज पर हैं 

46वां ओवर- पैट कमिंस 
ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत (36) आउट, फिंच ने लपका, 24 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया 

45वां ओवर- एडम जम्पा 
ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन दिशा में कमाल का सिक्स लगाया, फिर तीसरी गेंद पर चौका जड़ा ओवर में कुल 12 रन गए 

44वां ओवर- ग्लेन मैक्सवेल 
ओवर में कुल 5 रन गए, ऋषभ पंत (25*) और केदार जाधव (2*) क्रीज पर बने हैं 

43वां ओवर- एडम जम्पा 
लोकेश राहुल ओवर की अंतिम गेंद पर आउट, विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका, उन्होंने 31 गेंदों पर 1 चोका लगाया 

42वां ओवर- रिचर्ड्सन 
ऋषभ पंत का दमदार अंदाज, ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर 3 चौके लगाए, ओवर में कुल 15 रन गए 

41वां ओवर- मैक्सवेल 
ओवर की अंतिम गेंद पर लोकेश राहुल ने चौका जड़ा, ओवर में कुल 9 रन गए 

40वां ओवर- रिचर्ड्सन 
भारत को बड़ा झटका ओवर की चौथी गेंद पर लगा, विराट कोहली मात्र 7 रन बनाकर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे 

39वां ओवर- बेहरेनडॉर्फ 
विराट कोहली ने ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ा, ओवर में कुल 9 रन गए 

38वां ओवर- पैट कमिंस 
ओवर की दूसरी ही गेंद पर धवन ने चौका लगाया, 
चौथी गेंद पर धवन को किया बोल्ड, वह बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे लेकिन गेंद गिल्लियां बिखेरती निकल गई, धवन ने 115 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और 3 छक्के लगाए 
विराट कोहली बल्लेबाजी को उतरे 

37वां ओवर- बेहरेनडॉर्फ 
शिखर धवन अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं और दमदार शॉट लगा रहे हैं, ओवर की चौथी और अंतिम गेंद पर चौका जड़ा, पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ दिशा में बेहतरीन सिक्स लगाया, इस ओवर में कुल 15 रन गए 

36वां ओवर- पैट कमिंस 
तेज गेंदबाज पैट कमिंस को थमाई गई है गेंद, ओवर की दूसरी और अंतिम गेंद पर धवन ने चौके लगाए, भारत 36 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना चुका है 

35वां ओवर-ग्लेन मैक्सवेल 
ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने डीप कवर के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया और फिर अगली ही गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन दिशा में चौका लगाया, 

34वां ओवर- एडम जम्पा 
जम्पा के ओवर में केवल 3 रन गए, ओवर की अंतिम 4 गेंदों पर बीट हुए राहुल 

33वां ओवर- ग्लेन मैक्सवेल 
मैक्सवेल के इस ओवर में कुल 5 रन गए, धवन 103 रन बनाकर खेल रहे हैं 

32वां ओवर- जम्पा 
केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे, इसी ओवर की अंतिम गेंद पर शिखर धवन ने चौके के साथ अपना 16वां वनडे शतक पूरा किया, उन्होंने 97 गेंदों पर अपनी सेंचुरी जड़ी 

31वां ओवर- रिचर्ड्सन 
रिचर्ड्सन के ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया, फिर रोहित ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा, अंतिम गेंद पर वह बाउंड्री के पास पीटर हैंड्सकॉम्ब को कैच थमा बैठे 
रोहित अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे, उन्होंने 92 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए, भारत का पहला विकेट 193 के स्कोर पर गिरा 

30वां ओवर - आरोन फिंच 
फिंच के इस ओवर में कुल 4 रन गए, रोहित शर्मा और धवन अपने-अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं 

29वां ओवर- बोलिंग में चेंज- बेहरनडॉर्फ के स्थान पर जे. रिचर्डसन 
ओवर से 10 रन- 0 2 4 1 1 2 
28.3 ओवर- चौका! गुड लेंग्थ बॉल- रोहित ने मारा चौका 

28वां ओवर- फिंच अपने दूसरे ओवर पर 
फिंच के इस ओवर से 7 रन- 0 4 0 1 1 1 

27वां ओवर- बेहरनडॉर्फ बोलिंग पर 
ओवर से 2 रन- 0 1 0 0 1 0 

26वां ओवर- बोलिंग में चेंज, कप्तान एरॉन फिंच अटैक पर 
फिंच का यह अच्छा ओवर, ओवर से 4 रन- 1 1 0 1 1 0 
25.2- 1 रन। धवन के इस सिंगल के साथ भारत के 150 रन पूरे। 

25वां ओवर 
भारत ने इस ओवर में सिर्फ दो ही रन बटोरे। 
पहली चार गेंदों पर बेहरनडॉर्फ ने कोई रन नहीं दिया। 
अगली दो गेंदों पर एक-एक रन बना। 

24वां ओवर 
23.2- 2 रन। रोहित आगे बढ़े और गेंद को कट किया। उन्होंने लेथ को अच्छी तरह समझकर प्लेसमेंट तलाशी। 
23.3- 6 रन। छोटी गेंद और रोहित ने फ्रंट फुट से ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। 
रोहित ने पूरे किए भारत में खेलते हुए 3000 वनडे इंटरनैशनल रन 
23.4-1 रन। 
23.6- 1 रन। धवन ने ऑन साइड पर लिया एक रन। अगले ओवर में रखेंगे स्ट्राइक। 

22वां ओवर 
21.5- रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर पूरी की अपनी हाफ सेंचुरी। जंपा की गेंद पर लिया सिंगल। उनके वनडे करियर की 40वीं हाफ सेंचुरी। 22 ओवर बाद का स्कोर 130/0 

21वां ओवर 
20.1- शानदार 6। ग्लेन मैक्सवेल ने इस बार काफी शॉट बॉल फेंकी। धवन आराम से बैकफुट पर गए और मिडविकेट के ऊपर से लगाया शानदार छक्का। भारत का स्कोर 120 रन पहुंचा। भारत ने इस ओवर से 10 रन बटोरे। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 124 रन। 

20वां ओवर 
युवा लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। जंपा ने अपने इस ओवर में भी 3 ही रन दिए। 

19वां ओवर 
ड्रिंक्स के बाद पहला ओवर 
जाय रिचर्डसन की शानदार फील्डिंग। मैक्सवेल की गेंद पर रोहित शर्मा का शानदार कट शॉट। रिजर्डसन ने पॉइंट बाउंड्री पर बचाया एक रन। 
18.5 ओवर- तीन गेंदों तक मैक्सवेल ने कोई रन नहीं दिया। लेकिन पांचवीं गेंद पर शिखर धवन ने लगाया चौका। यह गेंद जरा सी छोटी थी और धवन ने पुल करके चौका लगाने में कोई चूक नहीं की। 

18वां ओवर 
17.2 ओवर- भारत ने 100 रन पूरे किए। रोहित ने सिंगल लिया। और रोहित और धवन ने 15वीं बार सलामी बल्लेबाज के रूप में 100 रनों की साझेदारी पूरी की। 
इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। भारतीय टीम का स्कोर 103/0. 

17वां ओवर 
एडम जंपा सही लाइन पर गेंद फेंक रहे हैं। वह अच्छा फ्लाइट दे रहे हैं और बल्लेबाजों को रूम नहीं दे रहे कि वह हाथ खोल सकें। फील्ड भी फैली हुई है इसलिए बाउंड्री मिल पाना आसान नहीं है। 17 ओवर बाद भारत का स्कोर 99/0 है। 

16वां ओवर 
पैट कमिंस के इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने। ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर रोहित शर्मा रन नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ ओवर से भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाई है। 

15वां ओवर 
एडम जंपा के ओवर की पांचवीं गेंद नीची रही। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने। गेंद नीची रह रही है। 


14वां ओवर 
शिखर धवन ने जाय रिचर्डसन की गेंद पर लगाया ऑन ड्राइव। शानदार चौका। इसके साथ ही उन्होंने 44 गेंदों पर पूरी की अपनी 28वीं हाफ सेंचुरी। 
रिचर्डसन की शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद के साथ खत्म हुआ ओवर। 

13वां ओवर 
एडम जंपा का कसा हुआ ओवर। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन। 

12वां ओवर 
रोहित शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया चौका। रोहित ने भी पकड़ी रफ्तार। 

11वां ओवर 
मैक्सवेल के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने किया शानदार कट शॉट। शानदार चौका। 
दूसरी गेंद पर ऑफ साइड पर खेला शॉट। दो रन बने। 
11 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 69/0 

10वां ओवर 
रोहित शर्मा ने लगाया बेहरनडॉर्फ की गेंद पर छक्का। भारत का स्कोर 55 रन। 

9वां ओवर 
मैक्सवेल की सधी शुरुआत। रोहित शर्मा ने खेला मेडिन ओवर। राउंड द विकेट से की ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में कोई रन 

8वां ओवर- बेहरनडॉर्फ अपने चौथे ओवर पर 
7.6 ओवर: चौका! इस बार मिड विकेट पर। धवन के बैट से निकला यह 8वां चौका 
7.5 ओवर: चौका! एक बार फिर कवर्स में धवन ने दिखाया उम्दा पंच। नजाकत भरा यह शॉट आसानी से गेंद सीमा रेखा के बाहर 

7वां ओवर- बोलिंग में पहला परिवर्तन- पैट कमिंस के स्थान पर जे. रिचर्डसन 
6.6 ओवर: चौका! रोहित शर्मा के बैट से उनकी पारी का यह पहला चौका। उम्दा कवर ड्राइव। फुल लेंग्थ की यह बॉल ऑफ स्टंप से बाहर रोहित का चौका 
6.2 ओवर: चौका! इस बार फिर शिखर धवन के बैट से। शॉर्ट और बाहर की ओर यह गेंद थी। धवन ने यहां अपने हाथ खोलने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उम्दा कट शॉट बैकवर्ड और कवर पॉइंट बाउंड्री पर यह चौका। 

छठा ओवर- बेहरनडॉर्फ अपने तीसरे ओवर पर 
इस ओवर से 6 रन- 0 0 1 4 0 1 
लय पकड़ते दिख रहे हैं शिखर धवन (26*) 24 बॉल में- अभी तक जड़ चुके हैं 5 चौके। 
5.4 ओवर: चौका! खूबसूरत पंच। कवर्स क्षेत्र में इस बार शिखर धवन ने बेहरनडॉर्फ की इस गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। बहुच अच्छे टच में दिख रहे हैं शिखर धवन 
धीरज के साथ खेल रहे हैं रोहित शर्मा 3* (13) 

5वां ओवर- पैट कमिंस 
इस ओवर से 10 रन- 2 4 0 4 0 0 
4.4 ओवर: चौका! एक बार फिर शिखर धवन के बैट से। इस बार मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से 4 रन। अभी तक बॉल स्विंग होता नहीं दिख रहा है और ऐसे में घातक दिखते हैं धवन 
4.2 ओवर: चौका! उम्दा स्ट्रेट ड्राइव, शिखर धवन के बल्ले से तीसरा चौका। आज फोकस नजर आ रहे हैं धवन। बेहतरीन ढंग से ड्राइव कर दिया लॉन्ग ऑफ क्षेत्र में चौका 

चौथा ओवर- बेहरनडॉर्फ एक बार फिर 
एक बार फिर अच्छा ओवर, सिर्फ 1 रन- 0 0 0 1 0 0 
3.4 ओवर: 1 रन। बेहरनडॉर्फ की 10वीं गेंद पर शिखर धवन ने निकाला सिंगल। बेहरनडॉर्फ ने खर्चा पहला रन 
3.3 ओवर: अच्छी लय में नजर आ रहे हैं बेहरनडॉर्फ। अभी तक 9 गेंद फेंक चुके हैं बेहरनडॉर्फ और कोई रन नहीं खर्च किया है। 

तीसरा ओवर- पैट कमिंस जारी रखते हुए 
इस ओवर से 6 रन- 1 4 1 0 0 0 
2.2 ओवर: चौका! शिखर धवन इस बार। कमिंस का यह गेंद शिखर के पैरों में था। धवन अच्छी पोजिशन में आए और मिड ऑन-मिड विकेट क्षेत्र में खेल दिया। आउटफील्ड काफी तेज 4 रन 

दूसरा ओवर 
बेहरनडॉर्फ- शिखर धवन 
बेहरनडॉर्फ की अच्छी शुरुआत, इस ओवर में शिखर धवन को नहीं बनाने दिया कोई रन 

पहला ओवर 
पैट कमिंस- रोहित शर्मा को दूसरी गेंद पर रोहित ने खाता खोला 
शिखर धवन ने अपनी पहली ही गेंद पर ऑन साइड पर शानदार चौका लगाया। 
एक ओवर बाद भारत का स्कोर छह रन। 

देखें स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे 

टॉस जीतकर विराट कोहली ने कहा कि वह ओस के बारे में नहीं सोच रहे हैं। विश्व कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने इस मैच में चार बदलाव किए हैं। 
महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। वहीं नंबर चार पर लगातार फॉर्म से जूझ रहे अंबाती रायुडू के लिए केएल राहुल को, मोहम्मद शमी के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया 
आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, ऐश्टन टर्नर, ऐलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरनडॉर्फ, एडम जंपा 

भारत 
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.