Type Here to Get Search Results !

13 साल में मिले तोहफे और मोमेंटो को नीलाम कर शिवराज जुटाएंगे गरीबों के इलाज के लिए फंड

भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 60वें जन्मदिन पर यादगार बनाने के लिए खास काम किया है। उन्होंने 13 साल में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मिले मोमेंटो और तोहफों को नीलाम कर उससे फंड जुटा रहे हैं, ये धनराशि गरीबों के इलाज में खर्च की जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान के घर पर मोंमेटो और तोहफे सजाए गए हैं।
आज शिवराज सिंह चौहान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके 74 बंगले स्थित निवास पर सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम चल रहा है। इसमें उन्हें मुख्यमंत्री कार्यकाल में मिले स्मृति चिह्नों और तोहफे निवास के बाहर रखा गया है। इन स्मृति चिह्नों को नीलाम करने के बदले जो भी राशि मिलेगी, उसे कोष में डाल दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति इस कोष में अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे अपने 60वें जन्मदिन पर एक नए संकल्प की शुरुआत कर रहे हैं। जो मोमेंटो मिले हैं, वह शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को मिले हैं। उन्होंने निर्धन और असहाय पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना का संकल्प लिया है, जिससे गरीब लोगों का इलाज कराया जा सके। चौहान ने अपने समर्थ मित्रों से अपील की है कि वे मोमेंटो लें और ज्यादा से ज्यादा राशि फंड में दान दें। 
13 साल तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह 
शिवराज सिंह चौहान 13 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें सैकड़ों की संख्या में तोहफे और स्मृति चिन्ह मिले। अब इन्हीं तोहफों और स्मृति चिह्नों को नीलाम किया जा रहा है। शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने गरीबों और असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की और कोशिश की कि गरीबों की हरसंभव सहायता की जा सके। अब चूंकि वो मुख्यमंत्री नहीं हैं, बावजूद इसके गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं। 
इस कड़ी में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने पूर्व सीएम के जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें इन स्मृति चिह्नों की नीलामी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में ही 5 स्मृति चिह्न नीलाम हो गए। इससे मिली धनराशि को पूर्व सीएम द्वारा बनाए गए कोष में दिया जाएगा जिससे गरीब, निर्धन और असहाय लोगों की मदद की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.