Type Here to Get Search Results !

जिम से निकलते ही बदमाशों ने संचालक को तीन गोलियां मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जबलपुर
  शहर के मढ़ाताल स्थित जिम संचालक पर जानलेवा हमला किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने जिम संचालक अमित भसीन को उस वक्त गोली मारी, जब वह जिम से बाहर आकर अपनी कार से निकल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जिम संचालक पर छह राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने बचने की कोशिश की, जिससे उनकी कार की चाबी नीचे गिर गई, इस दौरान जिम संचालक को तीन गोलियां लगीं। उन्हें जबलपुर हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही एसपी अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस को मौके से गोलियों की तीन खोखे भी मिले हैं।
जबलपुर। गोलीकांड के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
गोली कांड की घटना से क्षेत्र में तनाव है। बताया जा रहा हैं कि दो अज्ञात युवकों ने जिम संचालक भसीन को तीन गोलियां मारी हैं। गोली लगने के बाद घायल जिम संचालक खुद दौड़ते हुए एम्बुलेंस तक पहुंचा। जिसे उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दो आरोपी  
एसपी अमित सिंह ने बताया कि जिम संचालक को जांघ और पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। एसपी के मुताबिक इस हमले में राशिद और गोलू नाम के व्यक्तियों का हाथ है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति भागता हुआ नजर आ रहा है। जबकि एक दूसरा व्यक्ति लंगड़ाता हुआ बाहर आता दिख रहा है।
जिम से निकालने की रंजिश में हुआ हमला 
पुलिस के मुताबिक, राशिद पहले एशिया जिम संचालक के यहां काम करता था। किसी बात पर विवाद होने के बाद एशिया जिम के संचालक अमित भसीन ने राशिद को नौकरी से निकाल दिया था। फिलहाल राशिद शहर के दूसरे जिम में ट्रेनिंग देने का काम कर रहा था। वहीं इस हमले में गोलू ने उसकी मदद की थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.