Type Here to Get Search Results !

पंजाब में 10 सीटों पर अकाली और 3 पर भाजपा उतारेगी प्रत्याशी

नई दिल्ली
 आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा फिर अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि राज्य में अकाली दल 13 और भाजपा 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले गुरुवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी।
  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।
हालांकि, माना जा रहा था कि भाजपा इस बार राज्य में कुछ ज्यादा सीटें मांग सकती है। लेकिन अकाली दल ने इसे खारिज कर दिया। सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि दोनों दल पुराने फॉर्मूले के आधार पर ही चुनाव लड़ेंगे। यानी अकाली 10 और भाजपा 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लडे़गी।
2014 में भाजपा ने जीती थीं 2 सीटें
राज्य में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। 2014 में चुनाव में अकाली दल और आप ने 4-4, कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.