Type Here to Get Search Results !

खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेश

रविन्द्र सिंह, भोपाल.

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरह कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में एक नंबर पर है उसी तरह खेल के क्षेत्र में भी हमारा प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री बोट क्लब पर आयोजित झील महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री की बधाई 

खेल और युवा कल्याण, पर्यटन, संस्कृति का 20 से 22 फरवरी तक झील महोत्सव


झील महोत्सव में विक्रम अवार्डी कुलदीप कीर ने सलालम बोट से मुख्यमंत्री को सलामी दी। एकलव्य अवार्डी चंपा मौर्य ने नौका नृत्य के दौरान साहसिक दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स अकादमी एवं नेशनल सेलिंग स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत नौका नृत्य की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन अदभुत है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत नौकायन में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित 25 पदकों पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश के खिलाडियों की यह बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा जीतने का यह सिलसिला रूकना नहीं चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का आव्हान किया कि वे एशियाड एवं ओलम्पिक में मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करें। इस मौके पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पिछले दिनों केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेशगौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लक्ष्य के अनुरूप पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय खेलों मध्यप्रदेश ने 23 स्वर्ण, 26 रजत और 42 कांस्य सहित कुल 91 पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में छठवां स्थान प्राप्त किया है, जोकि झारखंड में वर्ष 2011 में आयोजित पिछले राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका की तुलना में दो पायदान ऊपर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड की पदक तालिका में मध्यप्रदेश आठवें स्थान पर रहा। इस बार घुड़सवारी और कराते खेल का चयन नहीं होने से राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के पदकों की संख्या 91 रही वरना झारखंड का रिकार्ड टूट जाता।

खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेश
झीलें और नदियां विकास की साक्षी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से झील, ताल-तलैयों, नदियों सहित तमाम जल स्त्रोंतों का संरक्षण कर उन्हें स्वच्छ और सुन्दर बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि अमृत तुल्य जल को बचाने की जिम्मेदारी सबकी है। यह हमारी धरोहर हैं जिनका संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। खेल और युवा कल्याण, पर्यटन, संस्कृति एवं अन्य विभागों के सहयोग से 20 से 22 फरवरी, 2015 तक मनाए जा रहे झील महोत्सव के शुभारंभ पर नौकाओं का नृत्य, सूफी एवं क्लासिकल नृत्य, भोजताल के इतिहास पर फिल्म, दीपदान, साहसिक खेल, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे। 

खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा मध्यप्रदेश
बुंदेलखंड के नृत्यों ने दर्शको का रिझाया
झील महोत्सव के अंतर्गत आज बड़ी झील पर बुन्देलखंड का ढिमरियाई नृत्य गीत, नदी महिमा केन्द्रित कथक समूह नृत्य तथा शाहपुरा झील पर बैगा एवं कोरकू जनजातीय नृत्य, निमाड़ का गणगौर तथा बुन्देलखंड का बधाई नृत्य आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.