Type Here to Get Search Results !

संजीवनी में कराई महिला की डिलवरी

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.
 
108 संजीवनी एक्सप्रेस की सुविधा पेटलावद विकासखंड में भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना, आगजनी, जननी, हृदय रोग आदि के लिए २४ घंटे उपलब्ध रहती हैं। 


संजीवनी में प्रसव के बाद महिला व बच्चा
संजीवनी 108 के डॉक्टर ने अपनी सजगता के साथ एक गर्भवती महिला की डिलवरी 108 में कराई। कालीबाई पति कलसिंह २४ वर्ष को अचानक सुबह गर्भावस्था में पेट में दर्द उठ गया। जिसके बाद परिजनो ने तत्काल संजीवनी 108 को कॉल करकर बुलाया। कालीबाई को स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में उसका दर्द और बढ़ गया। इस पर संजीवनी के डॉ. ईएमटी दीपक कुशवाह ने संजीवनी में ही प्रसूति करवाना उचित समझा और कालीबाई की प्रसूति करवाई गई। इसके बाद महिला को बच्चे सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनो का उपचार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.