Type Here to Get Search Results !

जंगली जानवर के हमले से चरवाहा गंम्भीर

रामबिहारी पांडे, सीधी.

संजय टाईगर के लिये सुरक्षित जंगल मे एक चरवाहे को पशु चराना उस समय महगा पड़ गया, जब उस पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया।  उपचार के लिये मझौली स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती किया गया है। वन अमले ने चरवाहे पर हमला करने वाले जानवर को बाघ बताया है।

  जंगली जानवर के हमले से चरवाहा गंम्भीर
घटना दुवरी अभ्यारण्य के जंगल की, घायल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

पेन्ड्रताल निवासी हुब्ब लाल बैगा पिता सुमेरे बैगा  50 साल अपने पशुओ को चराने दुवरी अभ्यारण्य के जंगल मे लेकर गया था। दोपहर मे पशुओ को जंगल मे चरने को छोड़कर पेड़ नीचे बैठ गया तभी झाडियÞो मे छिप कर बैठा अज्ञात जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जानवर के हमला करने पर हुब्बलाल ने खुद को बचाने की गुहार लगाते जानवर से भिड़ गया। जानवर चरवाहे पर भारी पड़ता तब तक उसकी चीख पुकार सुन अन्य चरवाहे बचाव के लिये पहुंच गये, जिनके हल्ला गुहार करने पर जानवर हुब्बलाल को छोड़कर घने जंगल मे भाग गया। बाद मे चरवाहो की सूचना पर जंगल विभाग के अधिकारी जंगल पहुचकर उसे मझौली स्वास्थ केन्द्र मे देर शाम भर्ती कराया है।
इस सम्बन्ध मे दुवरी अभ्यारण्य के परियोजना अधिकारी कांती लाल झारिया से बात की गयी तो उन्होने पहले तो जंगल का राजा शेर बताया फिर बात को सम्हालते हुए कहा की मैने देखा नही है कि, कौन जानवर हमला किया है। हालांकि, ग्रामीणो ने बताया है की हमलावर जानवर बाघ है उन्ही की सूचना पर घायल को उपचार के लिये स्वास्थ केन्द मे भर्ती किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.