Type Here to Get Search Results !

विवेकानंद की तरह मोदी ने दिया दुनिया में संदेश

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
शगुन गार्डन में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं कालापीपल विधायक इंदरासिंह परमार ने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंशानुसार भाजपा का सदस्यता का महाअभियान जारी है। 



भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता महाभियान कार्यशाला संपन्न

परमार ने भाजपा के सदस्यता महाभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1 मोबाईल से तीन सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सकती है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को जिम्मेवारी के साथ सदस्यता महाअभियान में 31 मार्च तक अधिक से अधिक सदस्य बनाना है । मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलैष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, निर्मला भूरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, कल्याणसिंह डामोर, नपाध्यक्ष धनसिंह बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह पंवार जिला सदस्यता सहप्रभारी हेमंत भट थे।

भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता महाभियान कार्यशाला संपन्न
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं निर्मला भूरिया ने भी सदस्यता महाभियान चलाने तथा आपसी टकराहट छोड कर एक जूट होकर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा की फतह के लिये कार्य करने का आव्हान किया । संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा ने किया तथा आभार महामंत्री राजू डामोर ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.