Type Here to Get Search Results !

निर्दलीय नन्हीबाई जाट होंगी नगर सरकार की अध्यक्ष

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.
 
रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य शुरू हुआ और पहले राउंड में ही निर्दलीय प्रत्याशी नन्हीबाई जाट ने 1020 मतों की बढ़त ले ली, जो दूसरे राउंड में 2060 की होने से उन्हें विजयी घोषित किया गया। खबर फैलते ही भारी जन समूह उत्कृष्ट स्कूल के सामने जमा हो गया और बाजे गाजे के साथ उनका विजयी जुलूस निकाला गया। 

 
जीत का प्रमाण पत्र लेते विजयी निर्दलीय प्रत्याशी नन्हीबाई जाट
जीत का प्रमाण पत्र लेते विजयी प्रत्याशी नन्हीबाई जाट

सीएम शिवराज और राजस्व मंत्री रामपाल सिंह की सभाएं भी भाजपा को नहीं जिता पाई
 
नन्हीबाई जाट के पति मलखानसिंह जाट एवं पुत्र ब्रजराज जाट को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। निर्दलीय नन्ही बाई जाट को 7826 मत, गायत्री साहू भाजपा को 5766, कांग्रेस की कीर्ती यादव को 2705, निर्दलीय चांदनी नफीस गौरयान को 417, निर्दलीय रामप्यारी कुश्वाहा को 123 एवं नोटा पर 151 मत पड़े।
नव निर्वाचित अध्यक्ष नन्हीबाई जाट ने वादा किया है कि, नगर विकास के लिए जल आवर्धन योजना और आईटीआई प्राथमिकता से करवाऊंगी। किसी के साथ भेदभाव ना हो इसे का ध्यान रखा जाएगा। पात्रों को योजनाअ‍ों का लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। गौरतलब होगा कि, भाजपा प्रत्याशी गायत्री साहू के पक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सुरखी विधायक पारूल साहू, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने संभाएं लेकर नपाध्यक्ष शिखरचंद जैन के साथ घर घर जन सम्पर्क किया था। बावजूद भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने जनसम्पर्क किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.