रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.आतंकवाद मानवता पर कलंक है, इतिहास साक्षी है जिसने भी आतंक के भस्मासुर को पैदा किया उसे इस आतंकवाद ने भस्म करने का प्रयास किया। बच्चों और निर्दोषों का नरसंहार करने वाले आतंकवादियों का अंत सब को मिलकर करना होगा।

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे का, जोकि गुरुवार को पेशावर में मारे गए स्कूली बच्चों को श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। क्षेत्रीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया, विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, नपाध्यक्ष धनसिंह बारिया, विजय नायर, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, कल्याणसिंह डामोर, गोपालसिंह पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों, जिले के सभी नंगर मंडल अध्यक्षो, भाजपा के सभी मोर्चो के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के जिला संयोजको ने आतंकवादियों के इस बर्बरता पूर्ण एवं कायरता पूर्ण कदम का भर्त्सना की। नगर के आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के सदस्यों ने भी कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।