Type Here to Get Search Results !

मेघनगर की पहली नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा

रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर/झाबुआ.
 
झाबुआ जिले के औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर में पहली नगर परिषद के गठन के लिए मतगणना गुरूवार को उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर में रिटर्निंग अधिकारी मंडलोई की उपस्थिति में हुई। मेघनगर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार ज्योति नटवर बामनिया को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए और उन्हें 409 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।


नगर में निकाला भाजपा ने विजय जुलूस
नगर में निकाला भाजपा ने विजय जुलूस
ज्योति बामनिया अध्यक्ष बनी, निकाला विजय जुलूस
 
 नगर परिषद मेघनगर में पार्षद के लिये 8 वार्डो में इंडियन नेशनल कांग्रेस, 5 वार्डो में भाजपा एवं दो वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किये गये। 

भाजपा ने निकाला विजय जुलूस
मेघनगर में पहली बार नवगठित नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा होने पर नगर में विजय जुलूस निकाला गया। विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करके जैसे ही ज्योति नटवर बामनिया बाहर आई, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने गुलाल, ढोल, ढमाको के साथ भाजपा के झंडे लहराते हुए विजय जुलूस निकाला, जोकि शंकर मंदिर होते हुए आजाद चौक पहुंचा। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे और क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर ने संबोधित करते हुए कहां कि नगर की जनता ने जो विश्वास भाजपा पर किया है उस पर हम खरा उतरने का काम करेगे। संचालन विनोद बाफना ने किया। आभार मुकेश मेहता ने माना।


जीत की खुशिया मनाते भाजपाई
जीत की खुशिया मनाते भाजपाई
इनका हुआ सम्मान
भाजपा के जिलाध्यक्ष ने सक्रिय भूमिका अदा करने पर विजय नायर, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, प्रवीण सुराना, युवा नेता मुकेश मेहता, संजय काहर, विजय चौहान, नटवर बामनिया, सागरमल जैन, पार्षदगण लाखनसिंह देवाणा, भूपेश भानपुरिया, शांति सोलंकी, बबली संतोष परमार, मैनाबाई, राकेश खराडी का साफ, साल व श्रीफ ल भेट कर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.