विजय यादव, मुंबई.
एक बार मालिक ने अपनी नौकरानी की नाबालिग बेटी को पहले तो नशीली ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया, फिर उसके साथ रेप किया। विरोध करने और पुलिस को सूचना देने से रोकने के लिए निकाह करने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में बदल गया और बार में आने वाले ग्राहकों के सामने परोसने लगा। मना करने पर किशोरी को बुरी तरह से पीटा गया।
मुंबई के मालवानी इलाके में बार चलाने वाल्रा हैदर खान गिरफ्तार
शादी का झांसा दिया और ग्राहक को खुश नहीं करने पर पिटाई की
एक किशोरी से रेप के बाद उसे जबरन देह व्यापार में उतारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं हैं। घटना की शिकायत पीड़ित लड़की की मां ने दर्ज कराई है, जोकि आरोपी के घर में नौकरानी का काम करती थी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने बयान में कहा है कि एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने लगा। रेप का आरोपी हैदर खान मुंबई के मालवानी इलाके का रहने वाला है और वह यहां एक बार चलाता है। नौकरानी के तौर पर काम करने वाली पीड़िता की मां ने एक दिन उसे काम पर भेज दिया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसकी इज्जत लूट ली।
कस्टमर को खुश करने मारपीट कर किया मजबूर
वारदात 1 जुलाई 2012 की है, जब पीड़िता काम पर आरोपी के घर गई थी। आरोपी ने पहले तो उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ रेप किया। उस समय पीड़िता की उम्र 16 साल थी। होश में आने के बाद उसने खान पर गुस्सा जाहिर किया लेकिन उसने शादी का वादा करके उसे चुप करा दिया। रेप के बाद पीड़िता गर्भवती भी हो गई। इसके बाद एक दिन आरोपी के रिश्तेदार ने बार में उसे एक ग्राहक के साथ सोने के लिए मजबूर किया। इस सप्ताह उन्होंने लड़की को बुरी तरह मारा और प्रताड़ित भी किया। हैवानियत से परेशान होकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी खान समेत तीन चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
नशीली ड्रिंक पिलाई, रेप किया, फिर ग्राहक के सामने परोसा
दिसंबर 20, 2014
0
Tags