Type Here to Get Search Results !

स्टेट स्कूल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 51 पदक

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक सेन्टर के खिलाड़ियों ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जिम्नास्टिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण, 13 रजत और 23 कांस्य पदक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के लिए विजेता खिलाड़ियों को संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बधाई देकर प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय शालेय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के एक्रोबेटिक इवेंट में बालक एवं बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आर्टिस्टिक इवेन्ट के अंडर-19 वर्ग में बालिका प्रथम एवं बालक द्वितीय स्थान पर रहे। रिद्मिक इवेन्ट के अंडर-19 वर्ग में बालिका प्रथम और अंडर 17 तथा अंडर 14 वर्ग में बालिकाएं द्वितीय स्थान पर रही। 


स्टेट स्कूल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 51 पदक
विजेता खिलाड़ियों को संचालक खेल एवं युवा कल्याण ने दी बधाई

नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए जुटने का किया आव्हान
 


प्रतियोगिता के रिद्मिक इवेन्ट में यश ने दो स्वर्ण, दो कांस्य, शैली नामदेव और अन्वी पटेल ने एक-एक रजत और एक-एक कांस्य, तनिषा वर्मा ने एक-एक स्वर्ण, रजत और कांस्य, महक ने तीन कांस्य, समिष्ठा गुप्ता ने 3 स्वर्ण, एक रजत तथा सानिया खान ने एक स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते। इसी तरह एक्रोबेटिक इवेन्ट में आशा शर्मा ने एक स्वर्ण एवं एक रजत, गंगा सातुदे ने दो स्वर्ण, एक रजत, साहिल खान ने एक स्वर्ण एक कांस्य, क्रांति पाल ने एक स्वर्ण, अली खान और गौरवान्श पाल ने दो-दो कांस्य तथा शौर्य प्रताप सिंह ने एक कांस्य पदक हासिल किया।
इसी प्रकार आर्टिस्टिक इवेन्ट में किरण यादव ने एक रजत, एक कांस्य, शिवानी नामदेव ने एक कांस्य, निशा मेवाड़ा ने दो स्वर्ण, दो कांस्य, ज्योति मौर्य ने दो कांस्य एक रजत, सिमरन सोनी ने एक स्वर्ण, जन्नत जावेद ने एक कांस्य, सत्यम राठौर ने एक रजत, एक कांस्य तथा उबैद अली ने एक कांस्य पदक जीतकर भोपाल का नाम रोशन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.