Type Here to Get Search Results !

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरणों से नवाजे जाएंगे 22 खिलाड़ी

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफटाईम अचीवमेंंट तथा प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार 2014 के लिये चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। 


  मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरणों से नवाजे जाएंगे 22 खिलाड़ी
23 दिसंबर को होगा शिखर खेल अलंकरण समारोह

3 खेल प्रशिक्षकों को दिया जाएगा विश्वामित्र पुरस्कार


इस वर्ष 13 जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, 9 सीनियर खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार, 3 खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा एक-एक खेल हस्ती को खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए जीवन पर्यन्त योगदान हेतु लाईफ टाईम अचीवमेंट तथा मलखम्ब खेल के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार से नवाजा जायेगा। शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 23 दिसम्बर 2014 को सांय 5.00 बजे टीटी नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में किया जायेगा। 

एकलव्य पुरस्कार-2014
कु. सारा यादव (सॉफ्ट टेनिस), कु. साक्षी जाटव (वूशु), कु. चम्पा मौर्य (क्याकिंग-कैनोइंग), कु. भाविका पिंगले (तैराकी-गोताखोरी), शुभम मगर्दे (ताइक्वांडोे), कु. निधी नन्हेट (कराते), कु. शालिनी यषवंत संकथ (षूटिंग), कु. अंजली शर्मा (बॉक्सिंग), शैलेष कुमार (एथलेटिक्स), कु. प्रियंका वानखेड़े (हॉकी), केतन हातुनिया (सॉफ्टबाल), सैय्यद अनम अली (बास्केटबाल) एवं वेदान्त सेठी (स्केटिंग) का चयन एकलव्य पुरस्कार हेतु किया गया है। इस वर्ष 13 खिलाड़ियों में 8 बालिकाओं एवं 5 बालकों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भोपाल से 5, इन्दौर से 4, जबलपुर से 1, ग्वालियर से 1, सिवनी से 1 एवं बालाघाट से 1 खिलाड़ी का चयन किया गया है। 


विक्रम पुरस्कार-2014
कु. सुप्रिया जाटव (कराते), अमित सिंह गुसाई (फेंसिंग), कुलदीप सिंह कीर (क्याकिंग-कैनोइंग), सौरभ वर्मा (बैडमिंटन), अजय सिंह बघेल (सेलिंग), अर्जुन सिंह रावत (ताईक्वांडो), कु. नीलू गौड़ (सॉफ्टबाल), चन्द्रशेखर चौहान (मलखम्ब) एवं सतेन्द्र सिंह (तैराकी-नि:शक्तजन) विक्रम पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। इस वर्ष 9 खिलाड़ियों में 2 बालिकाओं एवं 7 बालकों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भोपाल से 4, ग्वालियर से 2, इन्दौर से 1, धार से 1 एवं उज्जैन से 1 खिलाड़ी का चयन किया गया है। 


विश्वामित्र पुरस्कार-2014
ब्रजेष धुर्रेटे (वूशु) अशोकनगर, कन्हैयालाल ममोड़िया (मलखम्ब) उज्जैन तथा प्रीतपाल सिंह सलूजा (हैण्डबॉल) इन्दौर को विश्वामित्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार-2014
श्रीमति पुष्पा वर्मा, जबलपुर का चयन किया गया है।
स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार-2014
सश्रीु यशोदा मदारिया, उज्जैन को अलंकृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.