रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद.
बेमौसम
बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लोगो को आधे दिन उमस तो आधे दिन
ठंड ने परेशान किया। बुधवार रात्रि में हुई बारिश से गुरूवार को दोपहर तक
लोगों को उमस से परेशान होते देखा गया। दोपहर दो बजे के लगभग गरज के साथ
मामूली बारिश शुरू हो गई।
जोरदार बारिश से सडको पर बह निकला पानी
बारिश ने थोडी देर में
तेज बारिश का रूप ले लिया। करीबन आधे घंटे तक बारिश का क्रम चलता रहा। शहर
के साथ ही रूपगढ़, जामली, बरवेट सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार पानी
गिरा। किसानों का कहना है कि रबी की फसल को इस बारिश से फायदा होगा।
आकाशीय बिजली गिरी, एक मृत
खेत
से घर लौट रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु
हो गई। गुरूवार शाम 4 बजे वीर सिंग पिता सोमला पारगी 40 वर्ष निवासी काजबी
खेत से अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके ऊपर आकाशीय बिजली
गिर गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी रायपुरिया
पुलिस को देने के बावजूद भी शाम साढे 5 बजे तक पुलिस मौके पर नही पंहुची
थी। पुलिस की राह देख रहे ग्रामीणो ने शव को घटना स्थल पर ही रख दिया था।
बेमौसम बारिश ने बढाई परेशानी, गाज से एक मरा
नवंबर 13, 2014
0
Tags