Type Here to Get Search Results !

बिना शादी का हनीमून मनाने में जुटे विराट और अनुष्का

आनंद प्रकाश मिश्र, मुंबई.

विराट कोहली और अनुष्का शादी करें या न करें, लेकिन बिना शादी के इंग्लैंड से लेकर मुंबई तक हनीमून जरुर मना रहे हैं। वैसे भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच ‘दोस्ती’ बीते साल भर से मीडिया की सुर्खियों में है। बावजूद विराट हमेशा मीडिया की नजरों से बचने की कोशिश में रहते हैं, कारण यह कि पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे पर विराट जब बल्ले से फ्लॉप हुए थे तो लोगों ने सोशल मीडिया में उनका खूब मजाक उड़ाया था और यहां तक सवाल उठे थे कि क्रिकेट बोर्ड ने कैसे अनुष्का को उनके साथ एक ही कमरे में रहने और हनीमून मनाने की इजाजत दी?

बिना शादी का हनीमून मनाने में जुटे विराट और अनुष्का
किस मुश्किल से निजात पाने कोकिलाबेन अस्पताल गए थे विराट और अनुष्का..?
 
इसलिए विराट सार्वजनिक जीवन में अनुष्का से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन बीते दिनों दोनों साथ में पुणे में एक फुटबॉल टूर्नामेंट में नजर आए। एफसी पुणे सिटी और एफसी गोवा के बीच हुए इस मैच में सबने देखा कि अनुष्का मुंबई से पुणे पहुंच कर विराट के नजदीक बैठी थीं। पूरे मीडिया में यह तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं। अब खबर है कि विराट को यह बात पसंद नहीं आ रही है। वे तस्वीरों से तो नाराज हैं ही, अनुष्का द्वारा स्टेडियम में अचानक पहुंच कर विराट को सरप्राइज देना भी रास नहीं आया है। विराट ने अनुष्का को स्टेडियम में आने से मना भी किया था, परंतु वह नहीं मानीं। हालांकि, कुछ इस तरह की खबरें भी आ चुकी हैं कि विराट और अनुष्का के माता-पिता एक-दूसरे से मिल कर इस रिश्ते को हरी झंडी दे चुके हैं। 

बिना शादी का हनीमून मनाने में जुटे विराट और अनुष्का
अस्पताल जाने की खबरों के खुलासे से हैं परेशान
बताया जाता है कि एक और खबर विराट को इन दिनों परेशान कर रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि यह युगल पिछले दिनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चोरी-छुपे गया था। दोनों अस्पताल में क्यों गए थे, अभी तक यह रहस्य बरकरार है। 
कहा जा रहा है कि, मर्यादा तोड़ने का खामियाजा भुगतने गए थे। इसके अलावा मीडिया में यह खबरें भी हैं कि विराट जब मुंबई में होते हैं तो अनुष्का के घर पर ही रुकते हैं। हालांकि, कभी दोनों ने ही इसका खंडन नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.