रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
शहर
से अगवा नवीं की छात्रा को सदर-बाजार पुलिस ने शनिवार को रोडवेज बस अड्डे
से बरामद कर लिया। अपहरण का आरोपित युवक गौरव कश्यप भाग निकलने में सफल
रहा। पुलिस फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
एमनजई
जलालनगर निवासिनी किशोरी चंचल क्रिश्चियन कन्या इंटर कॉलेज में नवीं की
छात्रा है। वह 15 सितंबर को अपने परिवार के बच्चों के साथ स्कूल गई थी।
चंचल को निसरजई निवासी गौरव अपनी बहन के साथ कॉलेज गेट पर मिल गया। दोनों
ने चंचल को मंदिर ले जाने की बात अपने कहकर ले गए। उन्होंने कहा कि स्कूल
छूटने से पूर्व ही दोनों उसे कॉलेज गेट पर छोड़ देंगे। उसके बाद से किशोरी
का सुराग नहीं लग पा रहा है। पीड़ित परिवार ने चंचल को अगवा किए जाने की
रिपोर्ट सदर-बाजार थाने में दर्ज कराई। गौरव उसकी बहन को आरोपित बनाया।
वारदात के बाद से ही पुलिस किशोरी को बरामद करने में जुटी थी। शनिवार को
सब-इंस्पेक्टर सीमा सिंह ने रोडवेज बस अड्डे के पास दबिश देकर किशोरी को
बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित गौरव हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस
उसके पीछे लगी है, जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि
पुलिस टीम गई है। गौरव देर रात तक गिरफ्तार हो जाएगा।
अपहृत छात्रा बरामद, अपहर्ता भाग निकलने में सफल
सितंबर 28, 2014
0
Tags