अपने बयानों से मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले श्रीराम सेना सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने हिन्दू नेताओं को बंदूक रखने की अनुमति दिए जाने के लिए तमिलनाडू सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। मुतालिक ने अपने पत्र में कहा है कि, करीब 127 हिंदू नेताओं को मुस्लिम जेहादियों ने पहले ही मार दिया है। ऐसे में देश के हिंदू नेताओं को आत्मरक्षा के लिए बंदूक मिलना ही चाहिए। मुतालिक के मुताबिक जल्द ही अपनी मांग पूरी करवाने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखेंगे।
मुतालिक के अनुसार मुस्लिम आतंकियों के पास एके-47 जैसे हथियार होते हैं। अब तो भारत में लव जेहाद के रूप में आतंक का नया चेहरा सामने आया है। ऐसे में हिन्दू नेताओं को भी सुरक्षा करने का पूरा हक है।
![]() |
श्रीराम सेना सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक |
हिंदू नेताओं को आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने की अनुमति दी जाए
मुतालिक ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि पूरे देश में शराब की दुकान और बार पर बैन लगाया जाए। मुतालिक ने एक बार फिर अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए यह भी कहा कि देश में ड्रेस कोड लागू करना जरूरी है। पश्चिमी तरीके के कपडेÞ और तौर तरीकों से ही रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। खासकर हिन्दू लड़कियों के साथ बहला फुसलाकर या फिर धमकाकर गैंग रेप होते हैं, जिसके लिए लड़कियों का विदेशी तौर तरीके अपनाना है।