रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज, रायसेन.
मेंटल युवा क्लब लोक रंग नव युवक मंडल बेगमगंज द्वारा सद्भावना दिवस पर मंडल के कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम सोनी थे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शोभाराम चक्रवर्ती ने की। अतिथियों ने बताया कि हम सभी पीड़ित व्यक्तियों की मदद करे यही सद्भावना है। उन्होंने कहा कि हम लोग एक दूसरे के सहयोगी बनकर सामाजिक विकास करें। मण्डल अध्यक्ष शोभाराम चक्रवर्ती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की। नेहरू युवा केन्द्र के निर्देशन में संचालित महिला सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरण किये गये। बाद में भावना कुशवाहा, राखी कुशवाहा, पूजा चक्रवर्ती ने मन मोहक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के कामता प्रजापति, प्रदीप कारोलिया, लखन लाल, हल्के शाक्या, प्रगति महिला की अध्यक्ष श्रीमती इमरती बाई, मालती, विमला, नीतू व्यास, विद्या दीदी, अनिता राठौर, डाली कुशवाहा, मोहनी, आरती, रानी आदि मौजूद थे। संचालन बिहारी अहिरवार ने किया।
सद्भावना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
अगस्त 31, 2014
0
Tags