महेंद्र सिंह ठाकुर, सीहोर.
जिले के इछावर के ग्राम रामदासी में रविवार की दोपहर दो लोगों की लाश मिली। बाद में स्थिति स्पष्ट हुई की दोनों की मौत बिजली गिरने से हुई है। बताते है की दो ग्रामीण जा रहे थे, तभी अचानक बरसात शुरू हो गई। इस पर यह दोनों ग्रामीण एक स्थान पर बरसात से बचने के लिए रूक गए, तभाी बिजली गिर गई और इनकी मौत हो गई। ग्राम के पंचायत सचिव मानसिंह ने बताया की मृतक ग्राम बडनगर के निवासी कमल और प्रहलाद है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार आष्टा क्षेत्र के ग्राम ढिकरी में एक दीवार अचानक गिर गई, जिसमें 10 लोग दब गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलैंस के द्वारा आष्टा अस्पताल लाया गया। दीवार कैसे गिरी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नही हो सकी है।