ब्यूरो, शाहजहांपुर.
खेत पर काम कर रहे परिवार के लोगों के लिए घर की महिला खाना लेकर गयी। खाना खिलाते समय खेत पर चल रहे इंजन से पानी ले रही थी, इसी बीच उसकी धोती इंजन के पटे में फंस गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
थाना कटरा के ग्राम बेहटा निवासी भूरे की पत्नी 35 वर्षीय फूलवती के पति भूरे व घर के अन्य लोग खेत पर काम कर रहे थे। फूलवती उनके लिए खाना लेकर गयी थी। खाना खिलाते समय पानी लेने के लिए इंजन पर पहुंची थी कि, इसी बीच उसकी धोती पटे में फंस गयी और वह पटे में लिपट कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
महिला की धोती इंजन के पटे में फंसने से गंभीर घायल
अप्रैल 07, 2013
0
Tags