ब्यूरो, बेगमगंज.
सरकार द्वारा दुष्कर्म के मामलों में जितना अधिक सख्त कानून बनाकर उसे रोकने का प्रयास का रही है, उतने ही अधिक मामले प्रकाश में आ रहे है। हाल ही में ऐसा एक मामला निकटवर्ती ग्राम सुनेहरा में सामने आया, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कामांध होकर एक 50 वर्षीय अपाहिज और बीमार महिला को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सुनेहरा में आरोपी श्यामलाल कुशवाहा, 40 वर्ष ने इसी गांव के गयाप्रसाद लोधी की 50 वर्षीय अपाहिज और बीमार पत्नी के साथ बलात्कार किया। यह महिला बीते कई दिनों से बीमार और अपाहिज होने के कारण पलंग पर ही पड़ी हुई थी। ऐसी हालत के बावजूद बीते 8 अप्रैल की शाम घर में अकेला पाकर आरोपी ने हवस का शिकार बनाया और भाग लिया।
दूसरे दिन गया प्रसाद के वापस घर आने पर पीड़ित महिला ने अपने पति को सारा वृतांत बताया।
तब आज सुबह बेगमगंज थाने आकर उसने आरोपी श्यामलाल कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला को अपाहिज होने के कारण डोली में उठाकर लाया गया, जिसके बयान एवं मेडीकल उपरांत अरोपी के विरूद्ध धारा 376, 450, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।
अपाहिज बीमार महिला के साथ किया बलात्कार
अप्रैल 10, 2013
0
Tags