Type Here to Get Search Results !

धूम धाम से मनाया गया नव वर्ष, तिलक लगा कर दी बधाई

ब्यूरो, बेगमगंज.

धूम धाम से मनाया गया नव वर्ष, तिलक लगा कर दी बधाई
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ी पड़वा नव वर्ष परपरागत रूप से मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा नव वर्ष पर नगर वासियों को मंगल शुभकामनाएं देने के लिए नगर भ्रमण किया गया। आचार्य परिवार भैया बहिनों एवं समिति द्वारा नगर के सभी मंदिरों एवं बाजार व प्रमुख मार्गो पर महिला पुरूषों को तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गर्इं।
प्राचार्य अशोक कुमार द्वारा नव वर्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रम्हा जी ने श्रृष्टि की रचना की थी। भगवान झूलेलाल का जन्म दिन, राजा राम एवं राजा युधिष्ठर का राज्यभिषेक भी इसी दिन हुआ था। स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना, आरएसएस के सर संघ चालक डा. हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था। नव दुर्गा का शुभारम्भ एवं पंचाग व्यवसाइयों के अभिलेख परिवर्तन भी भारतीय पंचाग अनुसार आज ही सम्पन्न होते है। ऋतु परिवर्तन के साथ नव वर्ष का पर्व आता है। इस अवसर पर घरों पर पताका भी फहाराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.