Type Here to Get Search Results !

7 साल की बच्ची से बलात्कार

महेन्द्र सिंह ठाकुर, सीहोर.

7 साल की बच्ची से बलात्कार

गंभीर घायल अवस्था में खेत में मिली
जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया
गांव में पैदा हो गए हैं तनाव के हालात


जिले के दूरस्थ ग्राम मैना में दिलदहला देने वाली घटना गुरुवार को घटित हुई है। ग्राम की 7 वर्षीय बालिका एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बालिका ने रोते हुए जो कुछ घटना बयान की, उसके अनुसार आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। दुराचार की घटना से गांव में तनाव के हालात निर्मित हो गए हैं। घायल बालिका को पहले आष्टा अस्पताल लाया गया और बाद में उसे जिला अस्पताल सीहोर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कविन्द्र कियावत और पुलिस अधीक्षक केबी शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए। 

7 साल की बच्ची से बलात्कारग्राम मैना में 7 वर्षीय बालिका को घायल अवस्था में रोते हुए सरकारी अस्पताल के पीछे बगीचे में इसी ग्राम में रहने वाले एक लड़के ने देखा, जिस पर बालिका को लेकर उसके घर पहुंचा। इसके बाद ही परिवार को दुराचार की जानकारी मिली, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस चौकी मैना में देकर घायल बालिका को उपचार के लिए आष्टा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत गंभीर होने पर घायल बालिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

7 साल की बच्ची से बलात्कार

जिला चिकित्सालय में खून से लथपथ बालिका को लेकर आए ताउ के लड़के जीतमल तथा देवसिंह ने बताया कि बालिका की हालत बहुत गंभीर है। बालिका इतनी डरी सहमी है कि, वहशी हरकत करने वाले के बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। बालिका के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से ही गांव में तनाव बढ़ता जा रहा है और अगर दुराचारी का पता चल गया तो गांववाले उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।
दूसरी ओर, सीहोर एसपी केबी शर्मा का कहना है कि, बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया है। मामले की पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि, बालिका की हालत ठीक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.