Type Here to Get Search Results !

सेवा से ही आगे बढ़ता है समाज-सांसद कैलाश जोशी

भोपाल.

सेवा से ही आगे बढ़ता है समाज-सांसद कैलाश जोशी
जलसंसाधन कर्मचारी साख संस्था की सभा में सांसद कैलाश जोशी ने किया प्रतिभावान 
छात्रों को सम्मानित

सांसद कैलाश जोशी ने कहा है कि, सेवा से ही समाज आगे बढ़ता है। कर्मचारी शासन की रीढ़ होते हैं और समाज के हर तबके से होते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के विकास से ही समाज और प्रदेश का विकास परिलक्षित होता है। सासंद जोशी ने यह विचार रविवार को जल संसाधन कर्मचारी सहकारी साख संस्था की 14 वार्षिक सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
विश्वेश्वरैया भवन, कोलार कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों को जोशी ने सम्मानित भी किया। संस्था के अध्यक्ष सर्वदेव सिंह यादव ने बताया कि कर्मचारियों के हित में अब लोन की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का निर्णय लिया गया है। 
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता तीरथराज कपूर, अधीक्षण यंत्री सुनील विजयवर्गीय, कार्यपालन यंत्री एनके सिंह, अभय कुमार जैन, अनूप उपरीत, शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.