Type Here to Get Search Results !

विश्व महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर महिलाएं सम्मानित

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

विश्व महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर महिलाएं सम्मानितसमाज में संघर्षपूर्ण जीवन बिताकर स्वावलम्बी बनी समाज की 6 महिलाओं को विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय युवा विकास शोध संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
बिनोवा संवाश्रम के प्रांगण, गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आरोह परियोजना से जुड़ी लीलावती, रामा देवी, विज्जावती, विमला देवी, दिव्या, कुसुम पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमुना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित विमला बहन ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि महिलाओं की शक्ति का सही प्रयोग रचनात्मक कार्यों करके राष्ट्र का निर्माण किया जाए।
परियोजना की क्षेत्रीय समन्व्यक श्रीमती प्रतिमा ने आरोह के उद्देश्य और कार्यों पर चर्चा की वहीं श्रीमती कमला सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर वार्ता की। संस्थान की निदेशक संध्या सक्सेना ने संचालन किया तथा धन्यवाद श्रीमती सावित्री ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.