Type Here to Get Search Results !

भाजपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका अखिलेश का पुतला

तारिक खान, लखनऊ.
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की अम्बेडकरनगर,टाण्डा जाते समय हुई गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार बर्खास्त करो और कानून व्यवस्था ध्वस्त है, सपा सरकार मस्त है के नारे भी लगाये। 
भाजपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका अखिलेश यादव का पुतला
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सरकार में आती है, कानून व्यवस्था चरमरा जाती है। पूर्ण बहुमत से चुनकर आयी यह सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण के नशे में चूर है। सीओ जिया उल हक हत्या काण्ड तथा अम्बेडकरनगर हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू की हत्या उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीता-जागता परिणाम है। सीओ हत्याकाण्ड में राजा भैया का इस्तीफा एक नाटक है, उत्तर प्रदेश सरकार राजा भैया की तत्काल गिरफ्तारी कराकर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाये। महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि टाण्डा की घटना के लिये उत्तर प्रदेश की बिगडैÞल कानून व्यवस्था जिम्मेदार है। अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद सपाईयों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था और अधिकांश जिलों में नंगा नाच कर चुके है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, अनुराग मिश्रा, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, हरिशंकर बाजपेयी, त्रिलोक अधिकारी, अभिजात मिश्रा, मान सिंह, श्यामजीत सिंह, मो. शमीम, अशोक पाण्डेय, उषा किरन कोरी, आनन्द द्विवेदी, गिरीश सिंह, रजनीश गुप्ता, विपिन अवस्थी, सुनीता बंसल, सुमन शुक्ला, रागिनी रस्तोगी, संयुक्ता भाटिया, रमेश तूफानी, लखविन्दरपाल सिंह, मान सिंह यादव, सुनील यादव, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेयी, अनूप सिंह, संकेत मिश्रा, लवकुश त्रिवेदी, कैलाश नाथ रावत, अमित द्विवेदी आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.