Type Here to Get Search Results !

फील्डगन फैक्ट्री में मुख्य आरक्षी की गोली लगने से मृत्यु

रामवीर सिंह गौर, कानपुर.

फील्डगन फैक्ट्री में मुख्य आरक्षी की गोली लगने से मृत्यु
ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षी की पोस्ट से उतरते समय पेट में गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद कानपुर नगर के तहत थाना अरमापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित फील्डगन फैक्ट्री के चेक पोस्ट नंबर-1 पर एसएलआर रायफल के साथ सेना के हवलदार राम प्रयोजन सिंह यादव उम्र 56 वर्ष पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम रखेड़ा थाना बरनाहाल जनपद मैनपुरी सुरक्षा ड्यिटी पर था। समय 11:30 बजे पोस्ट से नीचे उतरते समय गिर जाने के कारण रायफल से फायर हो गया। इसके नतीजे में गोली पेट में लगकर पार हो गई। गोली लगने से आरक्षी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। थाना अरमापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.