Type Here to Get Search Results !

बोले दिलीप सिंह भूरिया, गरीबों की है भाजपा सरकार

निशा राठौर, मेघनगर, झाबुआ.
नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह भूरिया
नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह भूरिया
भारतीय जनता पार्टी मेघनगर मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत पलवाड के मदरानी में हाट बाजार के दिन नुक्कड़ सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया ने कहां की भाजपा सरकार गरीब आदिवासियों की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आदिवासियों के हित में नित नई योजनाएं बना कर हम आदिवासियों के साथ साथ मध्यप्रदेश का विकास कर रहे है। आज भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान किया है, जिसमें घर घर, झोपडी झोपडी, खोपडी खोपडी में सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम हम कार्यकर्ता कर रहे है। 

नुक्कड़ सभा में उपस्थित ग्रामीणजन
नुक्कड़ सभा में उपस्थित ग्रामीणजन
नुक्कड़ सभा को महा जनसम्पर्क अभियान के जिला प्रभारी मनोहर सेठिया, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, अभियान के मंडल प्रभारी पुरषोत्तम प्रजापत, राजू डामोर, मुकेश मेहता ने भी संबोधित किया। 
नुक्कड़ सभा में विपणन सहकारी संस्था अध्यक्ष प्रताप बारिया, पांगला भाई रूमाल, महेश पंचाल, हरचंद भूरिया, बदिया कटारा, पंकज राठौर, मोहन अमलियार, दिलीपसिंह गुंडिया, बादल भूरिया, एकम भूरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे। संचालन अजजा मोर्च के जिलाध्यक्ष श्यामा ताहेड ने किया तथा आभार पलवाड के भाजपा नेता कछुआ डामोर ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.