Type Here to Get Search Results !

बस पलटी 5 यात्रियों की मौके पर मौत, दर्जनों घायल

कौशलेंद्र सिंह कुशवाह, रायसेन.

विदिशा से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन यात्री घायल हैं। घटना बुधवार रात करीब 7.45 बजे जिला मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर नकतरा के समीपस्थ ग्राम पट्टी एवं भूसीमेंटा के बीच घटी। गंभीर घायलों में एक सिपाही भी है।

बस क्रमांक एमपी 28 पीओ 0335 विदिशा से चलकर रायसेन के इन गांवों को क्रास कर रही थी। इसी बीच ग्राम पट्टी के पास मोड पर ड्राइवर से बस अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की चालक कुछ समझ पाता, बस पलट गई। बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही दबने से मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई, जिसको सुनकर पास के गांव वाले पहुंचे और मदद में जुट गए। एंबुलेंस के साथ कुछ ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भी अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा है। घायलों के साथ उनके परिजन निजी निवासियों को फोन पर सूचना दे रहे हैं। 

ये हैं मृतक और घायल
मृतकों में तुलसा बाई, बृजमोहन निवासी वार्ड क्रमांक 4 सुल्तानपुर की मौत हो गई, 3 अन्य मृतकों के नाम व पता नहीं मिला सका है। हादसे में मनोज सिंह पुत्र भुनेवश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी रायसेन, विसाखा पुत्री श्याम लाल उम्र 22 वर्ष निवासी खरगोन, रसीद पुत्र मसूद उम्र 35, सुल्तानपुर, सरजू बाई पत्नि मुंशीलाल उम्र 50 वर्ष, सुल्तानपुर, अशोक मेहरा पुत्र कशीराम, विनोद पुत्र सुंदर लाल उइके उम्र 19 वर्ष निवासी ओलीबाड़ा जिला छिंदवाड़ा, विष्णु प्रसाद पुत्र जोगेश्वरी उम्र 45 वर्ष पुलिस सिपाही सुल्तापपुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.