Type Here to Get Search Results !

मुमुक्षु आश्रम में गायत्री यज्ञ का आयोजन

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

मुमुक्षु आश्रम में गायत्री यज्ञ का आयोजन
मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता एवं पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती महाराज एवं महावद्यिालय के प्रबन्धक सुरेश सिंघल की यजमानी में काशी से आए वैदिक कर्मकाण्डी विद्वान डा. बलराम पाण्डेय ने प्रतिदिन की भांति पंचांग पीठ का पूजन, वास्तुपूजन, मण्डप पूजन, प्रधानपीठ पर विराजमान गायत्री माता का पूजन एवं वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अरणि मंथन के द्वारा यज्ञ अग्नि का प्राकट्य कर अग्नि का स्थापन किया। इसके अन्तर नवग्रह, योगिनी, क्षेत्रपाल एवं ब्राह्मण पूजन किया गया। ब्राहम्णों द्वारा गायत्री जप का अनुष्ठान किया गया। सांय 3 बजे से जप का दशांस होम यजमान द्वारा अग्नि में आहुति प्रदान कर किया गया।
गायत्री महायज्ञ में उपाचार्य अवधराम पाण्डेय, सुभाष त्रपाठी एवं संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डा. हरिनाथ झा, आदेश कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार त्रिवेदी, अश्विनी कुमार एवं विष्णुदेव पाण्डेय आदि यज्ञ के होता के रूप में सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.