Type Here to Get Search Results !

मुमुक्ष आश्रम में तीसरे दिन हुआ पंचांग पीठ का पूजन

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

मुमुक्ष आश्रम में तीसरे दिन हुआ पंचांग पीठ का पूजन
मुमुक्ष आश्रम में आज प्रात: गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन आयोजक मुमुक्ष आश्रम के मुख्य अधिष्ठता पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के सानिध्य में शंकर मुमुक्ष विद्यापीठ के प्रबंधक अशोक अग्रवाल सपत्नीक के यजमानत्व एवं काशी से पधारें वैदिक विद्वान डा. बलराम पाण्डेय के आचार्यत्व में सर्वप्रथम यज्ञशाला में प्रतिदिन की भॉति पंचाग पीठ का पूजन, वास्तुपूजन, मंडप पूजन, प्रधानपीठ पर विराजमान गायत्री माता का पूजक किया। 
गायत्री महायज्ञ में उपाचार्य अवधराम पाण्डेय, सुभाष त्रिपाठी एवं संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डा. हरिनाथ झा, आदेश कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार त्रिवेदी अश्विनी कुमार, विष्णुदेव पाण्डेय आदि यज्ञ के होता के रूप में सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.