ब्यूरो, बेगमगंज.
अपने मायके से पति के साथ घर लौट रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में उलझ गई, जिससे बाइक सड़क पर फिसल गई। नतीजे में महिला सहित उसके दो बच्चे घायल हो गए।
बरेली तहसील के ग्राम रजवाड़ा अपने मायके से ससुराल सागर जिले के खुरई थाना अंतर्गत कोरासा अपने पति राजू बेड़िया व दो बच्चों के साथ लौट रही सीताबाई की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया।
इससे तेज रफ्तार बाइक ग्राम बर्री के पास सागर-भोपाल मार्ग पर फिसल गई। इससे महिला को सिर, मुंह, कंधे आदि में गंभीर चोटे आई हैं, इसके साथ ही दो बच्चे आकाश 8 वर्ष एवं छोटू 1 वर्ष को भी चोटें आई हैं। उसका पति राजू एवं साथ में बैठे देवर राजेश 18 वर्ष को मामूली चोटें आई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 एंबूलेंस से घायलों को शासकीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना ग्रस्त बाइक स्टार स्पोर्टस जब्त करके विवेचना में लिया है।
बाइक के पहिए में साड़ी उलझने से महिला सहित दो बच्चे गिरकर घायल
फ़रवरी 27, 2013
0
Tags