Type Here to Get Search Results !

महिला कृषक राधा दुबे को राष्टपति ने किया सम्मानित

 ब्यूरो, बेगमगंज.
      महिला कृषक राधा दुबे
      महिला कृषक राधा दुबे
 ग्राम पांडाझिर की महिला काश्तकार राधा दुबे पत्नि रामनारायण दुबे को आज दिल्ली में राष्टपति भवन में महामहिम राष्टपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदेश की सर्वोच्य महिला कृषक का पुरूस्कार प्रदान किया। इसमें एक लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं एक बैग प्रदान किया गया।
पुरूस्कार प्राप्त करने के लिए राधा दुबे प्रदेश के कृषि मंत्री डा. रामकुमार कुसमारिया के साथ दिल्ली गई थी।
अत्यंत गरीब परीवार की उक्त महिला को मिले पुरूस्कार
ने उन्हें कौन बनेगा करोड़पति की तरह लखपति बना
दिया है। उनके पास मात्र 1 हैक्टेयर 619 आर ए पूर्ण सिंचित कृषि भूमि है।
    राधा दुबे द्वारा पिछले वर्ष क्षेत्र में चने का सबसे अधिक उत्पादन किया था। क्षेत्र में औसतन एक हैक्टेयर पर दस क्विंटल एवरेज पैदावार रिकार्ड की गई थी। जिसमें स्वयं निर्मित जैविक खाद के द्वारा राधा बाई ने एक हैक्टेयर में 23 क्विंटल चना उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया था। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें वर्ष 2011-12 के लिए सर्वोच्च महिला कृषक पुरूस्कार के लिए प्रदेशभर से चयनित किया गया।
राधा दुबे को वर्ष 2010-11 में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय पुरूस्कार के रूप में 10 हजार एवं प्रमाण पत्र व जिला स्तरीय पुरूस्कार  25 हजार एवं प्रमाण पत्र दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.